प्रचार प्रसार का प्रमुख माध्यम बना सोशल मीडिया। मतदाताओं को लुभाने अपनाए जा रहा है नित नए हथकंडे।

हरदा। विधानसभा चुनाव 2018 सोशल मीडिया प्रचार प्रसार का प्रमुख माध्यम बन गया है। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक नए नए मुद्दे से सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फेसबुक और व्हाट्सएप पर नित नए मैसेज डाले जा रहे हैं। और वायदे वादे घोषणाएं की जा रही है। प्रचार का नया माध्यम कोतुहल एवं चर्चा का विषय बन गया है। मतदाता आपस में इस बारे में चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। ** युवा संभाल रहे प्रचार की कमान** भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के समर्थन में युवा समर्थक प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जहां एक ओर घर घर जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं और जिले के सर्वांगीण विकास करने का एक अवसर मांग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोकल नुक्कड़ सभाएं करके मतदाताओं को उपलब्धियों के बारे में बता कर अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। ** टिमरनी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बन रहा माहौल** जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह के पक्ष में चुनावी माहौल बन रहा है। जनता जनार्दन का मजबूत भरपूर समर्थन मिलने और प्रत्याशी के बारे में मतदाताओं द्वारा आपस में चर्चा करने से जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति मजबूत है। मतदान के लिए अभी 1 सप्ताह का समय है। इस अंतराल में क्या स्थिति बनती है यह तो भविष्य के गर्त में है। बहरहाल तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। युवा वर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अच्छा खासा उत्साह दिख रहा है। भाजपा प्रत्याशी संजय शाह भी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जी जान से जुटे हैं और अपनी उपलब्धियां गिना कर जनता जनार्दन को प्रभावित करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। ** हरदा में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार तेज** हरदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर रामकिशोर दोगने के समर्थन में चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है। ड़ॉ दोगने के साथ साथ उनके समर्थक गांव-गांव घर-घर दस्तक दे रहे हैं। और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए दिग्गज नेता एवं फिल्म स्टार आने वाले हैं। ** आम आदमी पार्टी बिगड़ेगी गणित** आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी दोनों का गणित बिगाड़ने की फिराक में है। सपाक्स के वोट आम प्रत्याशियों को मिलने की संभावना बन रही है। ऐसी स्थिति में त्रिकोणी मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। सपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। किंतु कार्यकर्ता दोनों पार्टी का विरोध कर रहे हैं। आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के पक्ष में कांग्रेस भाजपा दोनों नहीं है। बेरोजगारी प्रमुख समस्या है। जो पिछले कई दशक से जीवंत है। जिससे कई परिवार बर्बाद भी हो चुके हैं। यह मुद्दा चुनावी गणित बिगाड़ सकता है इस के पूरे आसार परिलक्षित हो रहे हैं।

Comments

Share

Popular posts from this blog

गुम मोबाइल खोजने में फिसड्डी साबित हो रहा साइबर सेल। साइबर सेल की कार्यशैली पर उठे सवाल।

हरदा में सुविधाओं के नहीं होने से अंगदान करने वाले परिवार मायूस। अगर हरदा में नेत्रदान सुविधा होती तो दो नेत्रहीनों को मिल जाती रोशनी।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस चाक-चौबंद