बैंकों एवं दुकानों के सामने सड़क बनी पार्किंग स्थान।
9826036011
हरदा।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग का समन शुल्क वसूल कर राजस्व को बढ़ाया जा रहा है। हेलमेट ना पहनने तीन सवारीऔर साइलेंसर खराब होने से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर चालान की कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों को नजरअंदाज कर आम लोगों पर कार्यवाही की गाज गिराई जा रही है।
**80 फ़ीसदी कर्मचारी नही पहनते हेलमेट**
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के करीब 80 फ़ीसदी कर्मचारी अभी भी हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। रोजाना कार्यालय आते जाते हैं। उनसे समन शुल्क क्यों नहीं वसूला जा रहा है यह सवाल उठ रहा है जो अनुत्तरित है। चुनाव के पहले से लगाता चेकिंग की कार्यवाही चल रही है। तब से आज तक ऐसे कितने कर्मचारियों पर कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला गया इसका रिकॉर्ड तैयार किया जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। यातायात पुलिस की निष्पक्ष कार्यशैली की असलियत सामने आ जाएगी। **बैंकों ने सड़को को बनाया पार्किग** बैंकों ,दुकानों के सामने की सड़क पार्किंग स्थल बन गए हैं खातेदार एवं खरीददार सड़क पर वाहन खड़ा कर लेनदेन एवं खरीदी करते हैं। यह स्थिति वर्षों से विद्यमान है। इससे ना केवल आवागमन बाधित होता है अपितु रोजाना जाम जैसी स्थिति निर्मित होती है। **कार्यवाही करने से डरते क्यों अधिकारी ?** घंटाघर रोड पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। दबाव को कम करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है।। चंद वाहन चालकों पर कार्यवाही कर खानापूर्ति कर ली जाती है। बैंकों एवं दुकानदारों पर कार्यवाही नहीं की जा रही जिसके कारण सड़कों का इस्तेमाल पार्किंग के स्थल के रूप में किया जा रहा है। बिना पार्किंग की व्यवस्था के बैंकों एवं शासकीय कार्यालय खुले हैं। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। जानकारी के बाद भी ऐसे मामलों की अनदेखी की जा रही है जिससे यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है।
Comments