ब्लू व्हेल गेम से बच्चों को रखें दूर

ब्लू व्हेल गेम का तेजी से बढ़ रहा दुष्प्रभाव -
ब्लू व्हेल गेम को लेकर पुलिस ने उठाया एहतियाती कदम-
 यलगार टाइम्स हरदा- ब्लू व्हेल गेम के बढ़ते दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए जिला पुलिस सक्रिय हो गई है। इसके तहत एहतियाती कदम उठाए गए। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल ने ब्लू व्हेल गेम के संबंध में सतत निगरानी रखने का निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियों को जारी कर दिया है। इस सिलसिले में अभियान चलाकर ना केवल जागरूकता लाई जाएगी अपितु बचाव के तौर-तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। इस गेम के संबंध में नागरिकों को भी बच्चों पर कड़ी नजर रखने की समझाइश दी जा रही है। बच्चों को एकांत में मोबाइल के साथ ना छोड़े, सोशल मीडिया पर नजर रखें ,गेम के खेलने पर बच्चों पर प्रभावी रोक लगाएं, बच्चों के शरीर पर कोई निशान हो तो उसका पता करें, मोबाइल टैबलेट का उपयोग सीमित करें, बच्चों के गेम खेलने की जानकारी पुलिस को दें ,बच्चों के अवसाद डिप्रेशन में होने पर तुरंत डॉक्टर या मनोचिकित्सा के पास ले जाएं आदि सावधानियां बरतकर  बच्चों को ब्लू व्हेल गेम के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।