पंद्रह दिन से कर रहे थे रैकी।पुलिस ने किया अपहरण का खुलासा

पंद्रह दिन से कर रहे थे रैकी
 पुलिस ने किया अपहरण का खुलासा
हरदा- डॉक्टर शैलजा महाजन के पुत्र वेदांत का अपहरण करने वाले दोनों नाबालिक लड़को को 24 घंटे के भीतर दबोचकर पुलिस ने अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है। वेदांत को उसके कालेज से निकलते ही उसे रोक कर दो   लड़कों ने उसे जंगल ट्रेन दिखाने का झांसा देकर घर तक ले जाने हेतु लिफ्ट मांगी थी। उन्होंने वेदांत को सरप्राइज देने की बात कही थी ,मासूम वेदांत को नहीं पता था कि यह लड़के उसके साथ आगे क्या करने वाले हैं ।हालांकि देर शाम अपरहता  सकुशल अपने घर वापस लौट आया मगर उसकी स्कूटी का पता नहीं चल रहा था ।हरदा पुलिस ने मंगलवार को अपहरणकर्ता लड़कों को दबोचकर मामले का खुलासा कर दिया है।
 पुलिस ने बताया बीबीए का छात्र वेदांत जब अपने कॉलेज से वापस घर नहीं आया और उसका फोन लगातार बंद मिला तो घर वालों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद दिन में लगभग सवा 2 बजे वेदांत के फोन से किसी लड़के ने कहां की वेदांत का अपहरण हो गया है पैसों का इंतजाम कर लेना तो उसकी मां शैलजा महाजन ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। अपराध क्रमांक 855 /17 दर्ज कर धारा 365 के तहत पुलिस ने पता लगाने अपना जाल बिछा दिया। मगर शाम तक अपरहता वेदांत बदहवास की हालत में अपने घर लौट आया। पुलिस टीम द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में खोज की जा रही थी। शाम को वेदांत के आने पर पूछताछ के आधार पर लड़को की खोज की गई ।वेदांत ने बताया कि बे उनके साथ पहले स्कूल में पढ़ते थे। वह उन्हें 1-2 वर्षों से जानता था। सोमवार को उन्होंने उससे लिफ्ट मांगी थी तब वह कालेज से निकला था। इसके बाद शहर में यहां-वहां घूमते हुए उसे चौबे कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गए। पुलिस को भ्रमित करने के लिए उन्होंने वेदांत के मोबाइल की सिम निकाल ली। फिर उसे मकड़ाई पिपल्या तरफ ले जाकर वहां से फोन लगाया। मामले में हरदा पुलिस की दो अलग-अलग टीम SP के निर्देशन में रवाना हुई। फोटो और वाहन के आधार पर भी खोजबीन की गई। इस चेकिंग से घबराकर लड़कों ने उसे अस्पताल चौराहे पर लाकर छोड़ दिया। उसे दोस्ती की कसम देकर कहा कि वह घर जाकर कुछ ना बताए। पुलिस की टीम ने खोजबीन कर लड़कों और स्कूटी का पता लगा लिया ।यह लड़के पहले भी हरदा से मुंबई भागे थे और पुलिस को स्वयं के किडनेप होने का बहाना किया था। टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर वेदांत की स्कूटी बरामद कर लिया है जिसमें उसकी किताबें भी थी। अपराध में लड़कों द्वारा प्रयुक्त की गई रस्सी टेप एक रुमाल भी बरामद कर लिए हैं।
मामले में टीआई पंकज त्यागी उपनिरीक्षक केशव शर्मा आरपी   
कवरेती उनि रमेश पिपलोदिया  पीएसआई रीना ठाकुर  उमेश रघुवंशी  आशीष संजय राजेश तिवारी बसंत अनीता शर्मा अमित शर्मा साइबर सेल ने प्रमुख भूमिका निभाकर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

Comments

Share