साइबर अपराध रोकने के लिए रामबाण सिद्ध हो रहा जनसंवाद - ग्रामसभा एजेंडे में जागरूकता अभियान को शामिल करने की जरूरत-
- मुकेश दुबे हरदा स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा के प्रमुख एजेंडा में साइबर अपराध रोकने के लिए जागरुकता अभियान के ज्वलंत मुद्दे को शामिल करने की पुरजोर आबश्यकता महसूस की जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केडी त्रिपाठी का ध्यान आकर्षित करते हुए इस संबंध में अविलंब आदेश जारी करने की अपेक्षा की जा रही है ।क्योंकि साइबर अपराध दिन दूना रात चौगुनी की गति से पांव पसार रहा है। लिहाजा गांव के भोले भाले आदिवासी व अन्य लोग इसके शिकार हो रहे हैं। जागरूकता की कमी से ऐसी स्थिति लंबे समय से निर्मित है। हालांकि जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराध पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने के लिए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे और लोक व्यापी बनाने के लिए पंचायत एवं नगरीय निकायों का सहयोग लिया जाए तो यह अभियान रामबाण सिद्ध हो सकता है ।प्रत्येक पंचायत एवं ग्राम स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम द्रारा लोगों को ठगों से सावधान रहने के गुर सिखाए जाये तो यह अधिक कारगर और प्रभावी सिद्ध हो सकता है ।इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत के स्तर के अधिकारी कर्मचारी सरपंच सचिव पार्षद आदि शामिल होकर उचित समझाईस दे सकते हैं। जिले में स्टाफ की कमी कार्यक्षेत्र की अधिकता के कारण प्रत्येक थाना क्षेत्र के गांबो में जनसंवाद कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है। पुलिस के इस अनूठे अभियान में सरपंच पंच पार्षदों को जोड़कर उनका सहयोग लिया जाए तो निसंदेह जन जन तक ठगों के विरुद्ध चल रहा जागरुकता अभियान पहुंच सकता है। एटीएम नंबर बदलने आधार कार्ड पूछने आदि तरह-तरह के बहाने बनाकर ठग बैंक अधिकारी बनकर जानकारी हासिल करते हैं और खाते की राशि को चट कर जाते हैं ।ठगों से सावधान रहने के लिए राजेश तिवारी प्रधान आरक्षक जिला पुलिस द्वारा कुछ वर्षों से अभूतपूर्व पहल की जा रही है उनके द्वारा गांव गांव में स्कूलों में जाकर ठगी से बचने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है किंतु देहातों के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में इसका असर नगण्य सिद्ध हो रहा है। जिसकी वजह से वे ठगी के शिकार हो रहे हैं ।जनसंवाद भी हरेक पंचायत एवं ग्रामो में नहीं हो पा रहा है अभियान के मुद्दे को ग्रामसभा से जोड़कर लोग व्यापी और प्रभावी बनाया जा सकता है। बशर्ते जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तत्काल इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करें। क्या कहते है जबाबदार SP सर के निर्देशानुसार जनसंवाद अभियान जारी रहेगा। कुछ समय से मोबाइल से होने वाली ठगी का ग्राफ बहुत कम हुआ है ।इस अपराध को हम जड़ से समाप्त कर देंगे। एडिशनल एसपी हेमलता कुलिर। क्या कहते हैं जवाबदार हमारा पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग रहेगा। आमजन को जागरुक करके मोबाइल के जरिए हो रही ठगी को पूर्णता बंद करवाएंगे। केडी त्रिपाठी जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी।
Comments