किराए के लिए परेशान कर रहे है मकान मालिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को


आंगनबाडियो पर भवन खाली करने का संकट-
 6 माह से नहीं मिला किराया ,भवन खाली करने मकान मालिकों का दबाव-
 हरदा- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शासकीय भवन सुविधा न होने से इन्हें किराए के निजी भवनों में संचालित किया जा रहा है। मगर इनका समय पर किराया न मिल पाने से मकान मालिकों ने कार्यकर्ताओं को भवन खाली करने का नोटिस दे दिया है। ऐसी स्थिति में उनके समक्ष आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की समस्या सामने आ गई है। हाल ही में विभाग का कार्यभार संभालने वाले जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ललित डेहरिया को विभाग के परियोजना कार्यालय से सही जानकारी न मिल पाने के कारण ऐसी कई समस्याएं सामने आ रही है ।श्री डेहरिया ने बताया तकनीकी कारणों से भवन किराया नहीं आया है। हरदा के ऐसे लगभग 35 केंद्र हैं इनके बारे में प्रक्रिया शुरु की गई है ।
भवन खाली करने को कहा ,,,,
,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले छह-सात महीने से आंगनबाड़ियों का भवन किराया नहीं मिल पाया है। इससे नाराज होकर मकान मालिकों ने पिछला किराया देने और अपना मकान खाली करने को भी कह दिया है। सूत्रों का कहना है कि कई बार परियोजना कार्यालय को इससे अवगत कराने के बावजूद अब तक किराया नहीं आया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मकान का किराया ढाई हजार से तीन हजार महीने के मान से 15 से20 हजार रुपए किराया हम कैसे चुका पाएंगे जबकि हमारा मानदेय ही मात्र 5हजार है। यदि हमें भवन खाली कर नया ढूंढना पड़ता है तो यह भी एक बड़ी समस्या होगी। कारण यह है कि अपने वार्ड में सर्वसुविधायुक्त भवन मिल पाना मुश्किल है। मकान मालिकों को हर महीने 1 तारीख से लेकर 10 तारीख का किराया देने की शर्त लगाई जाती है। जब उन्हें पता चलता है कि कई बार दो-दो तीन-तीन महीने बाद किराया आएगा तो भबन किराए पर देने से इंकार कर देते हैं। एक कार्यकर्ता ने बताया कि मकान मालिक उससे हर माह भबन किराया लेकर चला जाता है फिर जब भबन किराया आता है तब उसे हम एडजस्ट कर लेते हैं।
 जिलाधिकारी को बताएंगी समस्या ,,,,,जानकारी के अनुसार नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को भवन किराए की समस्या बताएंगे। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा सिद्धि संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसमें उच्चाधिकारी  शामिल होंगे इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा पर अपनी समस्या बताई जाएगी ।
इनका कहना है-
 तकनीकी कारणों से भवन किराए रुक गया था इसकी प्रक्रिया चल रही है आगामी 4 --5 दिन के भीतर मकान किराए की राशि मिल जाएगी ।
ललित डेहरिया जिला महिला बाल विकास अधिकारी हरदा।

Comments

Share