थाना प्रभारी कंचन ठाकुर का अपराधियों में ख़ौफ़

सिराली पुलिस ने पकड़ा गांजा हरदा- जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम ळाल्याचापड़ में एक व्यक्ति के पास 14 किलो गांजा पुलिस ने वरामद किया। सिराली थाना प्रभारी कचनसिंग ठाकुर ने बताया कि ग्राम लाल्याचापड़ में वनविभाग के डिप्टी रेंजर की सुचना पर रविवार को सिराली पुलिस ने राधेश्याम उर्फ़ आनंद पिता भीका जी उम्र 47 बर्ष निवासी बीड जिला खंडवा हाल निवासी विकास नगर हरदा के पास से 13 किलो 900 ग्राम गांजा सहित बाइक वरामद की पुलिस ने आरोपी राधेश्याम पर अपराध क्र 8/20 ndps के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। हालांकि पूर्व में सिराली में अवैध गांजा बिकता था। लेकिन सिराली पुलिस ने ऐसे आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर इस अवैध बिक्री पर रोक लगाई थी। लेकिन अब पुनः थाना क्षेत्र में अवैध गांजा की तस्करी होने से पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया सूत्रों की माने तो इतनी बड़ी मात्रा में जो गांजा पुलिस ने पकड़ा वह खंडवा जिले से जंगल के रास्ते हरदा और रहटगॉव में जा रहा था ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

शासन /प्रशासन और ठेेकेदार की अनदेखी हो रही उजागर। ग्रामीणों के साथ अब स्कूली बच्चों को भी होना पड़ रहा परेशान, घंटों पानी में रहे भीगते।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना गोरा खाल  झरना जिले का अनुपम प्राकतिक स्थल गुमनामी के साए में। शराबियों के लिए झरना बना मौज मस्ती का अड्डा।

बरसो बाद भी शो पीस बना ट्रामा सेंटर। जमना जैसानी फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।