यातायात प्रभारी अजय रघुवंशी की अनूठी मुहिम

यलगार टाइम्स
यातायात प्रभारी की अनूठी मुहिम
 दुर्घटना का ग्राफ गिराने पकड़े जा रहे नाबालिक
हरदा - पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर  यातायात प्रभारी द्वारा नाबालिक को पकड़ने के लिए अनूठी मुहिम चलाई गई है । अपने साथियों के साथ  मोटरसाइकिल पर कभी बर्दी में तो कभी सादे कपड़ो में शहर की सड़कों पर  घूम रहे हैं और जो भी नाबालिग वाहन चलाते हुए मिलता है उनके चालान बनाये और अच्छी समझाइश दी।साथ ही उनके पालको को बुलाया गया उन्हें समझाया गया । मोटरसाइकिल से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए श्री रगुबंशी द्रारा उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है ।आमतौर पर नाबालिग वाहन चलाते हैं और हड़बड़ाहट में स्वयं तो दुर्घटना का शिकार होते ही हैं साथ में दूसरों को भी अपनी चपेट में ले लेते हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार की मुहिम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी इसी को संज्ञान में लेते हुए श्री रगुबंशी ने जो कारगर कदम उठाया है उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है ।अब  नाबालिको में समझ विकसित हो रही है और वह मोटरसाइकिल चलाने से कतराने लगे हैं। मुहिम इसी तरह जारी रहती है तो निसंदेह न केवल नाबालिक  मोटरसाइकिल नहीं चलाएंगे अपितु दुर्घटनाओं का ग्राफ भी नीचे गिरेगा।

Comments

Share