नहीं हो रही किसानों की सुनवाई ,सिराली बेल्ट में समस्याओं का अंबार, शाह उठाएंगे मुद्दे

मुकेश दुबे------

 इंट्रो : क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर जब राजनीति सुप्त पड़ी हो तो आमजन का ईश्वर ही रखवाला है। प्रदेश में पिछले दस सालों से काबिज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में जहां सत्तारूढ़ दल को जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, वहीं विपक्षी दल के नेता भी चादर तानकर सोए हुए हैं। इसे देखते हुए आसपास समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यलगार टाइम्स, हरदा। प्रदेश के सबसे छोटे जिलों में शुमार हरदा जिले की तहसीलों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां खासतौर पर वनवासी बेल्ट में रहने वाले निम्न आयवर्ग के आदिवासी किसानों और मजदूरों की कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। राज्य में पिछले दस सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार काबिज रहने से भाजपा के नेताओं को अब आमजन से कोई लेनादेना नहीं है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस को भी इससे कोई सरोकार नहीं रहा। यही वजह है कि जनसामान्य को परेशान होना पड़ रहा है। खासतौर पर किसानों की समस्याएं यहां लाइलाज सी बनी हुई है। एक खत्म होती है तो दूसरी सामने आ जाती है। इसे देखते हुए सिराली तहसील के मकड़ाई राजघराने के कुं. अभिजीत शाह ने इन्हें हल कराने का बीड़ा उठा लिया है। दैनिक यलगार टाइम्स से चर्चा करते हुए श्री शाह ने कहा कि वनांचलों में बिजली की स्थिति बड़ी खराब है। हमें पता चला है कि ग्राम रामपुरा एवं जिनवानिया सहित कुछ ग्रामों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने निकलवा दिए हैं। इससे गांव में लोग परेशान हैं, डीपी निकल जाने से क्षेत्र के आदिवासी किसानों को अपने खेतों का पलेवा करने में समस्याएं सामने आएंगी। इस बारे में यहां के छोटे नागरिकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। श्री शाह ने कहा कि सीमांत किसानों के हाल बेहाल हैं। यहां उन्हें अपनी फसल के कम दाम मिलने की शिकायत सामने आ रही है। इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि उड़द में काफी कम भाव मिले हैं। इस तरह कृषक साल भर मेहनत करने के बाद ठगा रहा है। श्री शाह ने बताया सिंचाई विभाग द्वारा मात्र 90 दिन तक पानी की घोषणा की है। जबकि रबी फसल के लिए यह नाकाफी है। यहां के किसानों के साथ हम चर्चा करते हुए इन मुद्दों को उठाएंगे। इसमें सबसे पहले प्रशासन स्तर पर पत्र लिखा जाएगा। कार्यवाही न होने पर आगे रणनीति बनाएंगे। बहरहाल सिराली बेल्ट में किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर श्री शाह ने कमर कस ली है। इससे लगता है कि आने वाले समय में वे मैदान में आकर इन्हें पुरजोर ढंग से उठाकर हल कराने का प्रयास करेंगे।mukeshdubeyele@gmail.com

 

Comments

Share

Popular posts from this blog

वीडियो ने मचाई धूम 10 हजार वोटों से जीत पक्की -सराफ।

ओलावृष्टि प्रभावितों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी  हरदा- जिले के हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम नयापुरा,उचान, भीमपुरा, सगोदा में ओलावृष्टि से करीब 70 से 80 फ़ीसदी फसल को नुकसान हुआ। 1 सप्ताह से अधिक का समय व्यतीत होने के बाद भी सर्वेदल नहीं पहुंचा है। दो दर्जन किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्ट्रेट  SDM बाबूलाल कोचले को सोमवार को ज्ञापन दिया। जिसमें तीन दिवस के भीतर सर्वे टीम नहीं पहुंचेगी तो प्रभावित किसान संगठित होकर हंडिया तहसील के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।                      जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य शांति जैसानी ने दिए ज्ञापन में बताया कि ओलावृष्टि से अधिकांश किसान तबाह हो गए हैं।ऐसा विगत 5 वर्षों से हो रहा है। इस वर्ष अच्छी फसल होने की  उम्मीद थी किंतु प्रकृति की बेरुखी से अरमानों पर पानी फिर गया।खाद बीज मजदूरी का कर्ज फिर से लद गया। किसानों की दयनीय स्थिति को ध्यान में रखकर SDM द्वारा पटवारी के माध्यम से सर्वे कराया जाना था इसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा कर दी गई थी। बावजूद इसके अभी तक सर्वे टीम नहीं पहुंची है। 1 सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है। प्रभावित किसान इंतजार करते-करते अब निराश हो गए हैं। मजबूरी में संगठित होकर ज्ञापन देने एवं धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

मतदान का मिलेगा सुनहरा अवसर। चालक, परिचालक, हेल्पर कर सकेंगे डाक मतपत्र का उपयोग।