एस पी की समझाईश के बाद भी नही लगा रहे सीसीटीवी कैमरे

हरदा। जिले के सभी थानों में चोरी की तेजी से बढ रही वारदातों को रोकने एवं चोरो का पता लगाने के लिए गत माह व्यवसायियों की एक बैठक बुलाकर दुकानदारों को यह समझाईश दी गयी थी। सभी दुकानदार अंदर तो कैमरा लगाते है किन्तु बाहर नही लगाते जिसके कारण चोरो का पता नही चल रहा है जिसके कारण आये दिन दुकानों मेंं चोरी की बडी वारदातों को शातिर चोर अंजाम दे रहे है। सभी दुकानदार यदि कैमरा लगाकर दुकान की सुरक्षा करें तो न केवल अपनी संम्पत्ति की सुरक्षा कर सकते है अपितु चोरो को पकडने में पुलिस को सहूलियत भी दे सकते है। रविवार की रात पान मसाला की दुकान में चोरी हुई। हालाकि चोर कैमरे के डीवीआर को भी चुरा ले गये ताकि पता न चल सके। किन्तु आस पडोस के दुकानदार यदि बाहर कैमरा लगाये होते तो निश्चित रूप से चोरो को पकडने में मदद मिल सकती थी किन्तु दुकानदार इस दिशा में सहयोग नही दे रहे है जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्त्पन्न हो रही है। पुलिस अधीक्षक की समझाईश पर अमल किया गया होता तो निश्चित रूप से शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में होते। दुकान के अंदर बाहर दोनो सभी दुकानदारों को आधुनिक तरीके से ऐसे तरीके से कैमरे लगाये ताकि चोरो को कैमरा नजर ही न आये। इस तरह की सावधानी बरत कर अपनी संपत्ति की सुरक्षा कर सकते है। जिले मेें सक्रिय चोर गिरोह नये-नये तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस को चकमा देकर हाथ साफ कर रहे है। जागरूकता का परिचय देते हुये पुलिस को सहयोग नही दिया जा रहा है जिसके कारण ऐसी स्थिति बन रही है। शायद ही ऐसा कोई दिन होता हो जिस दिन कही न कही चोरी की बडी घटना को अंजाम न देते हो। हरदा खिरकिया टिमरनी सिराली रहटगांव हण्डिया आदि थानातर्गत बारी-बारी से चोरी की घटनाएं कारित की जा रही है। जो पुलिस अमले के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। इस दिशा में यदि एस पी की सलाह को माना गया तो वह दिन दूर नही जब सक्रिय चोर गिरोह बेनकाब हो जायेगा।

Comments

Share