मरीजो की जान से खुलेआम खिलबाड़, कार्यवाही करने से क्यों डर रहे सीएमएचओ


     【मुकेश दुबे लौहपुरुष पेपर】
बिना अनुमति के बाहर के डाक्टर कर रहे इलाज, सीएमएचओ के आदेश की खुलेआम हो रही अवहेलना
 
हरदा। सीएमएचओ के आदेश को बलाये ताक पर रखकर बाहर के डाक्टर जिले के क्लीनिको में धडल्ले से इलाज कर रहे है। रोक व आदेश का उन पर फर्क नही पड रहा है। आदेश का उल्लंघन करने पर भी उन पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है। इंदौर, भोपाल, बाम्बे तक के डाक्टर जिला मुख्यालय के विभिन्न क्लीनिको में आकर इलाज करते है। और मोटी रकम ऐठ कर जाते है। इसी को ध्यान में रखते हुये सीएमएचओ हरदा ने १४ जुलाई २०१७ को बाहर डाक्टर के आने पर रोक लगाते हुये इलाज करने के पहल अनुमति लेना अनिवार्य है किन्तु दुर्भाग्य की बात यह है कि रोजाना न कोई न कोई डाक्टर आता है इलाज करके जाता है। सबसे ताज्जुब की बात यह है कि नियमानुसार आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही करने का प्रावधान है। इसके बाद भी बाहर के डाक्टरो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है। यही वजह है कि बाहर के डाक्टरो के आने का सिलसिला नही थम रहा है। आये दिन बाहर डॉक्टर जिले में आते है इलाज करके अपना प्रचार करके जाते है। आदेश का उल्लंघन करने पर भी ऐसे डाक्टरो के खिलाफ कार्यवाही क्यों नही हो रही है। यह जांच का विषय बन गया है। जानकारी के बाद भी सीएमएचओ द्वारा कार्यवाही नही की जा रही है। यही वजह है ऐसे डाक्टरो के आने और इलाज करने का सिलसिला थम नही रहा है। बाहर के डाक्टर आते है और फर्जी डिग्री की आड मरीजो की जान से खिलवाड करते है। इतने पर भी उन पर कार्यवाही करने की बजाय उन्हे अभयदान दिया जाता है। यही वजह है कि उनका मनोबल बढ रहा है। शासन के आदेशों की परवाह किये मरीजो की आंख धूल झोंककर इलाज कर मोटी रकम ऐठ कर चले जाते है। इसके विरोध में जनाक्रोश बढ रहा है। जिला कलेक्टर हस्तक्षेप कर तत्काल कार्यवाही नही करेगे तो निश्चित रूप से यह मामला तूल पकड लेगा और इसका लोग खुलकर विरोध करना शुरू कर देगे जिसकी सारी जबावदारी जिला प्रशासन की होगी।

Comments

Share