महिला हिंसा रोकने हाईटेक हुई हरदा पुलिस - अब महानगरों की तर्ज पर होगी कार्यवाही - हम उनकी फिराक में है जो आपकी फिराक में है-

मुकेशदुबे लौहपुरुष पेपर
हरदा- महिला हिंसा रोकने के लिए जिला पुलिस हाईटेक हो गई है।महानगरों की तर्ज पर वी केयर फॉर यू हेल्प डेस्क यूनिट सेवा शुरू की गई इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7049162400 जारी किया गया है।कॉल करने व SMS करने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी। इस प्रभावी योजना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल ,कॉलेज, छात्रावास, कोचिंग सेंटरों के आसपास असामाजिक तत्वों की वेजा हरकतों को रोकने के लिए ऐसे चिन्हित स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी सूचना मिलते ही मजनू को धर दबोचेगी।
यूनिट के प्रचार प्रसार के लिए बनी प्रभावी योजना-- महानगरों की तर्ज पर शुरू की गई योजना के प्रचार प्रसार के लिए प्रमुख चौराहों व स्थानों पर पोस्टर बैनर लगा का हेल्पलाइन नंबर लिखे जाएंगे। इसके प्रभावी क्रियांवयन के लिए शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।ताकि भय संकोच लोक-लाज से पीड़िता बच सके।
यूनिट की कमान संभालेंगी ASP हेमलता कुरील- यूनिट के सफल क्रियान्वयन के लिए ASP हेमलता कुरील को यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। उनके कुशल मार्गदर्शन में महिला अपराध शाखा प्रभारी, किशोर बालिका पुलिस इकाई प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी अपनी सेवाएं देंगे शिकायत ,SMS मिलते ही पुलिस सचेत सतर्क होकर मौके पर पहुंचेगी। इंदौर-भोपाल की तर्ज पर होगी कार्यवाही,,,, जिस तरह इंदौर भोपाल में महिला अपराध रोकने की प्रभावी योजना चल रही है उसी नक्शेकदम पर हरदा जिले में भी शुरू किया गया है ।इसी को प्रशिक्षण देकर हाईटेक किया गया है ताकि वह हर परिस्थिति का सामना कर सके। देर आए दुरुस्त आये की कहावत को चरितार्थ करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने जिस सूझबूझ का परिचय दिया है उससे ना केवल महिला अपराधों में कमी आएगी अपितु महिलाएं छात्राएं निर्भय होकर पूरे मनोयोग से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेगी। इसकी आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है जिसको देखते हुए श्री सिंह ने निःसंदेह काबिले-तारीफ कदम उठाएं।

Comments

Share