गुरु पूर्णिमा पर किया गया वृक्षारोपण- धरती का गहना है पेड़-पौधे हेमलता कुरील-

हरदा -ग्लोबल वार्मिंग और अनावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। सरकार के इस अभियान में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा ले कर इसे और गति देना चाहिए ताकि पर्यावरण का संरक्षण संवर्धन हो सके। यह बात पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सिविल लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल ने कहा कि वृक्षारोपण पावन पुनीत कार्य है इससे जहां धरती की सुंदरता बढ़ती है वही वृक्ष प्राणवायु आक्सीजन देने के साथ-साथ छाया फल फूल लकड़ी भी देते हैं ।बारिश करवाने में भी उनकी अहम भूमिका होती है ।शास्त्रों में एक वृक्ष को 10 पुत्रों के बराबर माना जाता है ।उन्होंने कहा कि धरती हमारी मां है और धरती का गहना वृक्ष है इसलिए पेड़ लगाकर धरती मां की सुंदरता बढ़ाकर प्राकृतिक वातावरण को सुरम्य और मनोहर बनाएं। इस अवसर पर एसडीओपी हरदा महेंद्र कुमार मालवीय, राघवेंद्र भार्गव ,पंकज त्यागी, रोहित कच्छावा ने भी पौधारोपण किया एवं उनकी देखभाल करने की बात पर जोर दिया। उपस्थित सभी अधिकारियों ने सिविल लाइन चौकी के समस्त स्टाफ के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Comments

Share