अधिकारियों की सांठगांठ से फिर शुरू हुआ त्रिपाठी नर्सिंग होम । मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़-

हरदा- शहर में छोटी सिंधी कॉलोनी की सकरी गली में स्थित त्रिपाठी नर्सिंग होम जिसे अभीतक तक ना तो सीएचएमओ विभाग से परमिशन मिली है और ना ही फायर एनओसी। गत दिनों पूर्व सीएचएमओ विभाग के अधिकारी रविंद्र जैन ने नर्सिंग होम को बंद करने का आदेश भी दिया था किंतु फिर भी धन के लोभ में डॉ त्रिपाठी ने अधिकारियों से सांठगांठ कर फिर से नर्सिग होम शुरू कर दिया है शहर में पम्लेंट बटवा कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । त्रिपाठी नर्सिंग होम द्वारा10 मई से 15 मई तक एक कैंप लगाया गया है जिसमें निशुल्क परामर्श दिया जाएगा एवं रियायती दरों में जांचें एवं ऑपरेशन किया जाएगा इसकी परमिशन कैसे मिल गई यह बड़ा ही विचारणीय प्रश्न है सवाल ये उठता है। 1 अगर मरीजों का इलाज गलत होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा । 2डॉक्टर त्रिपाठी को मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का अधिकार किसने दिया। 3 सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी क्यों चुप है

Comments

Share