21 सरपंचों ने हरदा विधायक को सौपा ज्ञापन (मंत्री लोक निर्माण विभाग को संबोधित ज्ञापन में मसनगांव से टेमागांव नहर रास्ते पर की रोड़ निर्माण की मांग)

हरदा :- हरदा एवं टिमरनी के 21 ग्राम पंचायतों के सरंपचों द्वारा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने को मसनगांव रेल्वे स्टेशन से मुख्य नहर के दाएँ टेमागांव इंदौर-बैतुल हाईवे तक 50 कि.मी. डामरीकरण मार्ग स्वीकृत के संबंध में ज्ञापन सौपा। जिस पर विधायक डॉ. दोगने तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को पत्र प्रेषित कर सरपंचों की उक्त मांग से अवगत कराया। हरदा विधायक के निज सहायक रमेश मसकोले द्वारा बताया गया कि विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को पत्र प्रेषित कर लेख किया गया है कि हरदा जिले की जनपद पंचायत हरदा एवं टिमरनी की 21 ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा मसनगॉव रेल्वे स्टेशन से मुख्य नहर के दायी ओर टेमागॉव इन्दौर बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग तक 50 कि.मी. रोड को डामरीकरण किये जाने हेतु निवेदन किया गया है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा यह भी लेख किया गया कि उक्त रोड डामरीकरण होने से यह रोड मसनगांव रेल्वे स्टेशन से भादूगॉव उन्द्रकच्छ होते हुये छिदगॉव मेल के पास होशगाबाद रोड पर मिलेगा, जिससे किसानों को आवागमन में अधिक लाभ होगा साथ ही साथ खण्डवा भोपाल के ट्राफिक से हरदा एवं टिमरनी की जनता को लाभ होगा पुल/पुलिया की आवश्यकता नही -- शासन को उस मार्ग पर पुल/पुलिया निर्माण पर अतिरिक्त राशी व्यय भी नहीं करना पड़ेगा एवं वर्षा के दिनों में मार्ग भी अवरूद्ध नहीं होगा आदि के संबंध में लेख किया एवं उक्त रोड़ शीघ्र स्वीकृत किये जाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि मंत्री महोदय, लोक निर्माण विभाग, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, म.प्र. शासन भोपाल, प्रमुख अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग होशंगाबाद, सहित कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग जिला हरदा, की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है। जिन पंचायतों के सरपंचों द्वारा मांग की गई है उनमें हरदा विकास खण्ड के सरपंच ग्राम पंचायत नकवाडा, जिजगांव खुर्द, सिरकम्बा, गहाल, धुरगाड़ा, कमताड़ा, बीड़, मोहनपुर, उगावाषंकर, केलनपुर, खमापड़वा एवं विकास खण्ड टिमरनी के सरपंच ग्राम पंचायत खमगांव, धनगांव, रहटगांव, आलमपुर, सोडलपुर डोलरिया, मोहनपुर, सिरकम्बा, गाड़ामोढ़ खुर्द, नांदवा, है।

Comments

Share