रिछारिया बने ब्रांड एम्बैसडर्स

टिमरनी- संचालनालय नगरीय प्रशासन की गाईड लाईन स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत नगर के सामाजिक कार्यकर्ता दबंग दुनिया अखबार भोपाल के स्थानीय संवाददाता बृजेश रिछारिया को स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए ब्रांड एम्बैसडर्स नियुक्त किया गया है। मुख्य नगर पालिका सीएमओ एचआर खाड़े ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विजय गोयल के आदेशानुसार बृजेश रिछारिया से संचालनालय की गाईड लाईन अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग अपेक्षित किया गया है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में नगर को अंको के आधार पर नंबर वन बनाया जा सके।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।