आक्रोशित अध्यापकों द्वारा मुंडन क्रांति का आगाज
हरदा- शिक्षा विभाग में सबिलियन की मांग को लेकर 18 वर्षों से संघर्ष कर रहे अध्यापकों का आक्रोश परवान चढ़ गया है जिसके तहत मुंडन क्रांति का आगाज संघर्षशील अध्यापक दिनेश तिवारी ने 3 जनवरी 2018 को किया जिसका सभी जिलों से भरपूर समर्थन मिल रहा है खंडवा में विनोद दुबे एवं खरगोन से दिनेश मीणा ने मुंडन करवा कर मुंडन क्रांति का समर्थन किया है प्रदेश के समस्त जिलों में अब तक हजारों अध्यापकों ने मुंडन करा कर क्रांति की मशाल को आगे बढ़ाया गया है।
Comments