स्वच्छता अभियान की आड़ में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी- कांग्रेस
हरदा- स्वच्छता अभियान की आड़ में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। श्री जैन की एक सोची समझी चाल का खुलासा कांग्रेस के आदित्य गार्गव गगन अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में किया। जहां एक ओर स्वच्छता में देश में पांचवें एवं प्रदेश में नंबर वन होने का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर केंद्रीय सर्वेक्षण दल द्वारा स्वच्छता की जांच कर रैकिंग निर्धारित करने की बात कही जा रही है। दो तरह के बयान से हास्यास्पद स्थिति बन गई है। स्वच्छता ऐप डाउनलोडिंग तथा उसमें दर्ज शिकायतें तथा उसके निराकरण में हरदा नगरपालिका को पहला स्थान मिलने का दावा किया जा रहा है शिकायत दर्ज और उसके निराकरण की जांच पड़ताल की जाए तो सुनिश्चित सडयंत्र का खुलासा हो जाएगा। स्वछता मामले में शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नंबर का पता लगाया जाए तो नगर पालिका के कर्मचारियों एवं नगर अध्यक्ष के चहेतों की पोल खुल जाएगी। उन्हीं से शिकायत करवा कर उसका निराकरण करवा कर जहां जनता जनार्दन को गुमराह किया गया वही उच्चाधिकारियों की आंखों में धूल झोंक का प्रथम रैंक हासिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। सूखा एवं गीला कचरा के नष्ट करने की कोई प्रभावी योजना अभी तक नहीं बनी है। शहर के समीप कचरा फेक कर उसको नष्ट करने की कोई पहल नहीं की जा रही है। आसपास के लोग कचरे के कुप्रबंध से परेशान हैं।
कचरा संग्रहण वाहन में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगा होने के बाद भी DJ के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैला कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है। जगह-जगह होडिंग लगाकर अभियान से अधिक नगर अध्यक्ष सुरेंद्र जैन अपनी फोटो लगाकर स्वयं की राजनीति चमका रहे हैं नाले और नालियों कचरे से लबालब है उन की साफ सफाई कराने की वजह शहर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को क्रियांवित किया जा रहा है सफाई की आड़ में स्वयं समाज सेवी संस्थाओं के साथ भी छलावा व्यवहार किया गया स्वछता मामले में प्रसिद्धि हासिल कर श्री जैन कत्रिम वातावरण अपने पक्ष में बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे यदि ऐसा ना होता तो इस अभियान में अब तक कितनी राशि खर्च की जा चुकी इसका खुलासा बार बार पूछने के बाद भी क्यों नहीं किया गया।
इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस को एप्प तकनिकी जानकारी नहीं है उन्हें पहले जानकारी लेना चाहिए। न पा ने हरदा को अलग-अलग झोनो में बांटा था। नपा कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे थे जहां से शिकायत मिली उसका निवारण किया गया।अभी तक 7106 लोगों ने ऐप डाउनलोड किया है और अभी तक 11809 शिकायतें मिली थी जिसमे 11778 शिकायतों का निराकरण किया गया है।
Comments