शीत लहर के बाद भी स्कूलों का नहीं बदला समय
हरदा- उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्कूली बच्चे ठंड से ठिठुरते हुए स्कूल जाते हुए दिखाते हैं ऐसी स्थिति के बाद भी अभी तक स्कूलों का समय नहीं बदला है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने जिला कलेक्टर को एक मांग पत्र दिया। जिसमें पहली मांग स्कूलों का खुलने का समय प्रातः 8:00 बजे की बजाए 9:00 बजे किया जाए। दूसरी मांग गरीब बस्ती सहित चौक-चौराहों ,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के आसपास अलाव की व्यवस्था की जाए और तीसरी मांग रैन बसेरा का प्रचार-प्रसार करने की। ठंड में बाहर रात बिताने वालों को रैन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था की जाए। इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिला कलेक्टर श्री द्विवेदी ने इस संबंध में शीघ्र कारगर कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
Comments