लूट का पर्दाफाश दो गिरफ्तार माल बरामद

हरदा- जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह की सक्रियता से छीपाबड़ पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब एक पखवाड़े पहले ग्राम वमनगांव एवं धनवाडा के बीच काली मांचक नदी के पास हुई लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से प्रयुक्त मोटर सायकिल दो मोबाइल बरामद किए गए। ज्ञात हो कि यह घटना 27 दिसंबर 2017 की दरमियानी रात्रि की है। डंपर ट्रक क्रमांक GJ 07 YZ7242 को रोककर ड्राइवर रंजीत चौहान पिता सुखराम निवासी गुजरात को डरा धमका कर चाकू की नोक पर लूट की गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छीपाबड़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 531/17 धारा 394 भादवि का मामला पंजीकृत किया।                                                        एस पी के निर्देशन में बदमाशों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील , एसडीओपी खिरकिया बी एन बसाने क्राइम ब्रांच हरदा एवं थाना छीपाबड़ की पुलिस टीम बनाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर पूरी टीम ने सुनियोजित तरीके से काकरिया बस स्टैंड से आरोपी कपिल विश्नोई पिता श्यामलाल विश्नोई निवासी सारंगपुर एवं बृजेश शर्मा उर्फ विजय पंडित पिता दिनेश शर्मा काकरिया को पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान लूट की घटना को न केवल कबूला अपितु नगदी मोटर साइकल डीजल का कुप्पा छीने गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए। लूटे गए पैसे आरोपियों द्वारा खर्च होना बताया गया है               गंभीर लूट के आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले टीम को पुरस्कार करने की एसपी ने घोषणा की है। 2 माह पहले ही कपिल की जिलाबदर की समय सीमा समाप्त हुई थी। कपिल पिता श्यामलाल उम्र 24 वर्ष पर कुल 23 अपराधिक मामले दर्ज हैं। विजय उर्फ बृजेश पिता दिनेश उम्र 24 वर्ष निवासी काकरिया पर 11आपराधिक मामले दर्ज हुआ थे ।


Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।