वी केयर फ़ॉर यू यूनिट की सक्रियता से मजनुओं में दहशत का माहौल-  हिंसा रोकने की पहल का महिलाओं ने किया स्वागत।

हरदा- महिला हिंसा रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा महानगरों की तर्ज पर शुरू की गई वी केयर फॉर यू यूनिट को उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। एक माह के अंतराल में 6 शिकायतें मिली सभी का त्वरित निराकरण करके जहां अपराधियों मजनूओ में दहशत एवं भय का माहौल बना दिया गया है वही महिलाएं एवं कॉलेज की छात्राएं भयमुक्त वातावरण में बेख़ौफ़ आ जा रही हैं।वी केयर फॉर यू यूनिट के तहत शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। बिना रिपोर्ट लिखाऐ ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होने से महिलाओं एवं छात्राओं के साथ साथ पीड़ितों का विश्वास पुलिस के प्रति तेजी से बढ़ रहा है।
       हेल्पलाइन【 7049162400】 पर कॉल व मैसेज अथवा व्हाटशॉप पर अपनी शिकायत दर्ज कर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करवाई जा सकती है। अब तक हुई कार्यवाही के परिणाम स्वरुप महिलाओं द्वारा न केवल वी केयर फॉर यू टीम को धन्यवाद दिया गया अपितु पुष्प गुच्छ और मुंह मीठा करा कर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील  सहित पूरी टीम टीम का सम्मान किया गया ।
      यूनिट का प्रभावी क्रियान्वयन एसीपी हेमलता कुरील के कुशल मार्गदर्शन में हो रहा है। पूरी टीम तन्मयता से देश भक्ति एवं जन सेवा के फर्ज को निभाने के लिए सदैव तत्पर है। शिकायत मिलते ही पुलिस सतर्क, सजग और सक्रिय हो जाती है। सुरक्षा मिलने के कारण ही महिलाएं और बालिकाएं निर्भय होकर शिकायतें करती है कई बार तो परिवार वालों तक को पता नहीं चल पाता और आरोपी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई हो जाती है। अपराध को रोकने एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हरदा पुलिस द्वारा जिस तरह से कार्य कार्यवाही की जा रही है वह निसंदेह काबिले तारीफ है। निकट भविष्य में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।