एसडी कार्ड का उपयोग न करने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

हरदा- एसडी कार्ड का उपयोग शैक्षणिक नवाचार में न करने वाले शिक्षकों पर गाज गिरने वाली है।जिला परियोजना समन्वयक ने 6 जनवरी को आदेश क्रमांक 66/ सर्व शिक्षा अभियान/ 2018 के तहत सात दिवस के भीतर बी आर सी को आदेश दिया है कि ऐसे शिक्षको की सूची उपलब्ध कराई जाए जिनके द्वारा एस डी कार्य का उपयोग नहीं किया जा रहा। 

           जिले के कुल 1847 प्राथमिक माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों को ₹500 की दर से शिक्षा पत्रक शुरू में उपलब्ध कर ली गई। इसके पीछे शासन की मंशा थी कि गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नवाचार वाले वीडियो का इस्तेमाल किया जाए इससे बच्चों के शैक्षणिक स्तर में आशातीत सुधार आएगा। अधिकांश शिक्षकों द्वारा इसका उपयोग नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके मद्देनजर डी पी सी श्री तिवारी द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है। हेड स्टार्ट एवं स्मार्ट क्लास को प्रभावी बनाने के लिए भी राशि उपलब्ध कराई है जिसकी भी निगरानी करने का आदेश दिया गया है। हेड स्टार्ट,स्मार्ट क्लास की संख्या,राशि-

 जिले के 23 हेड स्टार्ट को 12हजार रुपये की दर से 276000 एवं 16 स्मार्ट क्लास के लिए ₹12 हजार की दर से 1,92000 रुपये भी जारी की गई है। फिर भी हेड स्टार्ट एवं स्मार्ट क्लास महज शोपीस बन चुके हैं। इसकी सतह मॉनिटरिंग कर कठोर कार्यवाही करने का आदेश जारी किया गया है जिससे शिक्षको में हड़कंप मच गया है।
mukeshdubeyele@gmail.com

Comments

Share