सड़क पर गंदे पानी के जमाव से ग्रामीणों का जीना  का हुआ दुश्वार/

हरदा/ दीपगांव कला /जिले की खिरकिया जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोमगांव कला में सड़क पर गंदे पानी के जमाव से लोगों का सड़क पर चलना दुस्वार हो रहा है। जहां एक ओर आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी होती है वही मच्छरों के कारण से मलेरिया जैसी घातक बीमारी के फैलने का खतरा भी हमेशा बना रहता है। मुख्य सड़क पर तो 12 महीने गंदा पानी भरा रहता है। कीचड़ व गंदे पानी से स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। कभी कभी स्कूली बच्चे व लोग फिसल कर गिर जाते हैं। ऐसी स्थिति निर्मित होने के बाद भी सड़क की सफाई की दिशा में ग्राम पंचायत के द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे परेशान होकर ग्राम के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने सरपंच सचिव को पत्र लिखकर सफाई करने की मांग की है। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कराने की मांग की है साथ ही पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जाएं ताकि जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

Comments

Share

Popular posts from this blog

आकर्षण का केंद्र बना मकड़ाई किले का अनुपम सौंदर्य, सयानी नदी का सुप्रसिद्ध टापू बनेगा मकड़ाई का ऐतिहासिक किला:अभिजीत शाह

अतिक्रमण हटाओ,नतीजा ढाक के तीन पात- सब्जी बाजार के पास हादसे के बाद खुलेगी नगरपालिका की नींद- हरदा

ब्रजधाम कॉलोनी वासियों का आक्रोश परवान चढ़ा | कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को दिया 12 सूत्रीय शिकायत पत्र