स्कूली वाहनों के खिलाफ जिला कलेक्टर ने अपनाया सख्त रवैया

मुकेश दुबे लौहपुरुष पेपर
हरदा- इंदौर बस हादसे की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिला कलेक्टर अनय द्विवेदी ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। समीक्षा बैठक में सबकी जवाबदेही सुनिश्चित कर कड़ी कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया है। ज्ञातव्य हो कि स्कूली वाहन के मुद्दे को दैनिक यलगार टाइम्स ने अपने पिछले अंक में प्रमुखता से उठाया। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर समय सीमा में पालन सौ फीसदी सुनिश्चित करने को कहा है।
        समीक्षा बैठक में जिला परिवहन अधिकारी को स्कूल बसों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। प्राइवेट वाहन चलाने की स्थिति में कार्यवाही अनिवार्य रूप से करें। ऐसे वाहन जिनपर स्कूल का नाम लिखा है और पीले रंग में वाहन है तो उसे स्कूल से संबंधित माना जाए और वहां की स्थिति देखें और यह भी देखें कि बच्चे कैसे आ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि निजी स्कूलों की सूची उपलब्ध कराएं साथ में उसमें यह भी उल्लेख करें कि बच्चे कैसे स्कूल आते हैं।स्कूल संचालक अपने स्कूल में संचालित वाहनों की सूची तथा चालक का नाम उपलब्ध कराएं। डीईओ को निर्देश दिए बीईओ और बीआरसी को 5-5 स्कूल आवंटित कर रोजाना स्कूल का निरीक्षण करवाएं। निजी स्कूल वाहनों की स्थिति की जानकारी का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 23 फरवरी को शिक्षा मंत्री के कायदा में आयोजित कार्यक्रम की व्यापक तैयारी कर उसे सफल बनाने के लिए हरसंभव कार्यवाही करने का निर्देश दिया।


Comments

Share

Popular posts from this blog

आकर्षण का केंद्र बना मकड़ाई किले का अनुपम सौंदर्य, सयानी नदी का सुप्रसिद्ध टापू बनेगा मकड़ाई का ऐतिहासिक किला:अभिजीत शाह

अतिक्रमण हटाओ,नतीजा ढाक के तीन पात- सब्जी बाजार के पास हादसे के बाद खुलेगी नगरपालिका की नींद- हरदा

ब्रजधाम कॉलोनी वासियों का आक्रोश परवान चढ़ा | कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को दिया 12 सूत्रीय शिकायत पत्र