कबाड़ा बनकर थाना परिसर की शोभा बड़ा रहे जप्त वाहन
हरदा,,, जिले में लंबित प्रकरणों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है जिसकी वजह से लोगों का न्याय पर से विश्वास उठ रहा है। न्यायालयीन प्रकरणों की तादात पर नजर दौड़ाई जाए तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ सकते हैं ।न्यायालयीन प्रकरण में जिन गाड़ियों को जप्त किया जाता है वह रखे रखे कबाड़ बन जाती है फिर भी फैसला नहीं हो पाता है। थाना परिसर में कबाड़ में पड़ी वाहनों की संख्या को देखकर इस बात का अंदाजा सही तरीके से लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि देर से न्याय मिलना न्याय ना मिले के बराबर होता है। इन बिंदुओं पर विचार मंथन कर कोई ठोस प्रयास करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। किंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि जिम्मेदार उन बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान न देने की वजह यूं ही नजर अंदाज कर देते हैं। जिसके चलते यह ज्वलंत समस्या बन कर सामने आ रही है। वादी प्रतिवादी पीड़ित इस अव्यवस्था में परेशान है और न्याय की आशा लगाये इंतजार करते रहते हैं किंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी चिंतन मनन कर ऐसा कोई ठोस उपाय शुरू करें। तो निश्चित तरीके से इसका कोई ना कोई समाधान अवश्य निकल सकता है।
Comments