खाद्य अधिकारी की जांच कार्रवाई से मचा हड़कंप

mukeshdubeyele@gmail.com
हरदा। आम आदमी को शुद्ध और गुणवत्ता युक्त सामग्री मिले इसके तहत जिला खाद्य अधिकारी जे बी लवबंशी ने दुकानों के निरीक्षण की कार्रवाई की। जिससे जहां कला बाजारियों में हड़कंप मच गया वही गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय का माहौल बन रहा है। शुक्रवार को रहटगांव में खाद्य प्रतिष्ठानों होटलों मेडिकल स्टोर किराना दुकानों पर निरीक्षण कर घी, फूड, सप्लीमेंट टोस्ट के नमूने जांच हेतु लिए गए। होटल की खुले में रखे खाद्य सामग्री को ढकवाया गया। अखाद्य रंगराज सामग्री का उपयोग नहीं करने के लिए निर्देश दिए गए एवं एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई गई।नमक के विभिन्न ब्रांडों में आयोडीन की जांच की गई। फूड डिस्प्ले बोर्ड लगाने और खाद्य लाइसेंस की प्रति प्रतिष्ठान पर चस्पा करने के निर्देश दिए। मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस जांच की गई। वरदान मेडिकल से फूड सप्लीमेंट, मदन किराना से अरिहंत घी का नमूना और तृप्ति किराना से टोस्ट के नमूने लिए गए यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Comments

Share

Popular posts from this blog

किसानों के संघर्ष और योगदान का दिन किसान दिवस।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना गोरा खाल  झरना जिले का अनुपम प्राकतिक स्थल गुमनामी के साए में। शराबियों के लिए झरना बना मौज मस्ती का अड्डा।