भय का भूत भगा रहा जनसंवाद महिलाओं,छात्राओं का सम्मान सुरक्षा सर्वोपरि

हरदा- आज शनिबार को टीआई जेयू सिद्दीकी की अध्यक्षता में पुलिस थाना हंडिया में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में शासन के निर्देशानुसार उक्त संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वच्छता एवं महिला तथा बाल सुरक्षा की जिला ब्रांड एंबेसडर गीता पांडे द्वारा बालिका एवं महिला सुरक्षा पर पुलिस थाना हंडिया में संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम में टीआई सिद्दीकी के द्वारा वी केयर फॉर यू शासन की अभिनव योजना पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला योजना अधिकारी ललित डेहरिया एवं सहायक योजना अधिकारी सीमा जैन द्वारा महिला शोषण के विरुद्ध उपस्थित माता बहनों को निर्भय होकर तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया जिले से पधारे अन्य सदस्य नवीन कुशवाहा एवं अन्य द्वारा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं अत्याचार रोकने हेतु पुलिस थाने के सहित अन्य एजेंसियों को तत्काल सूचना एवं शिकायत करने हेतु जागरुक किया गया तू बोलेगी मुंह खोलेगी तभी जमाना बदलेगा सरस गीत से प्रेरणा प्रदान की गई कार्यक्रम के मध्य अंतर में टीआई सिद्दीकी द्वारा गुड टच एवं बैड टच में भेद करते हुए महिलाओं को सचेत किया गया एवं डायल हंड्रेड तथा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर की सार्थकता बताई गई बीएसडब्ल्यू के स्टूडेंट मीनाक्षी तिवारी के द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया मेडिकल ऑफिसर तरुण चौधरी एवं डॉ उमा भारती द्वारा उपस्थित माता एवं बहनों को स्त्री रोग एवं घटित अपराधों के बारे में निसंकोच होकर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया उप तहसील स्तरीय कार्यक्रम पुलिस थाना हंडिया में जनपद अध्यक्ष फंदा बाई सरपंच संजू वर्मा पर्यवेक्षक अभिलाषा पटेरिया सुनीता वर्मा सचिव कैलाश योगी ASI नूर मोहम्मद पठान प्रधान आरक्षक अशोक रघुवंशी अजय अजनेरिया रवीश काजले आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की

Comments

Share