अच्छे खान-पान से गर्भस्थ शिशु का होता है तेजी से विकास- रेखा

मुकेशदुबे
हरदा- एकीकृत बाल विकास परियोजना हरदा शहरी क्षेत्र क्रमांक 2 आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 23 व केंद्र क्रमांक 40 में दो अलग-अलग केंद्रों में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगल गीत गाए गाए। सेक्टर सुपरवाइजर रेखा गौर ने आयरन कैल्शियम गोली नियमित लेने की समझाइश दी। समाजसेवी रेखा विश्नोई ने हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को पूरा पोषण आहार लेने की बात कही। स्वास्थ्य शिशु को जन्म देने के लिए खान पान को चुस्त-दुरुस्त करना चाहिए इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। जरूरी टीके लगवाने के साथ-साथ संतुलित आहार में गाजर चुकंदर मूंगफली सेककर4 गुड़ के साथ खाएं। खून की जांच करवाएं, ओ नेगेटिव गर्भवती महिलाएं के प्रश्न के जवाब में बताया कि डिलीवरी के दौरान हो सकता है कि खून लगे। उन्होंने बताया कि चिंता मुक्त होकर नियमित दिनचर्या का पालन करें। जब भूख लगे तब खाएं, अधिकतम दिन में 4 बार खा सकते हैं। इस मौके पर तदर्थ समिति रेखापाल, दर्शना पांडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी जोशी विधारा ठाकुर आदि मौजूद थे। सभी ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की समझाइश दी।।

Comments

Share