इंदौर हादसे की पुनरावृत्ति होते-होते टली स्कूल वाहन खाई में गिरा आधा दर्जन बच्चे घायल

मुकेशदुबे लौहपुरुष पेपर
हरदा। इंदौर हादसे की पुनरावृत्ति होते-होते राष्ट्रीय राजमार्ग 59 पर मंगलवार प्रातः 8:00 से 9:00 के बीच टल गई। बच्चों की किस्मत अच्छी थी कि हादसा टल गया। ऐसे हादसों को रोकने एवं सुरक्षित बच्चों के परिवहन के लिए आरटीओ एवं जिला प्रशासन ने नकेल लगाने की पहल शुरू की थी जिसे राजनीतिक तूल देते प्राइवेट स्कूल के संचालकों ने वाहनों के खिलाफ चल रही कार्यवाही को रुकवा दिया। फलतः यह घटना हो गई। इस हादसे में जहां एक ओर ड्राइवर नाबालिक था वहीं दूसरी ओर गाना सुनते हुए बिना सीट बेल्ट लगाएं वाहन चला रहा था। ओवरलोडिंग के अलावा गति भी तेज थी। जिसके कारण वाहन के गड्ढे में गिरने की घटना हो गई। यह सिलसिला कब तक चलेगा इस बारे में कुछ भी कहना इसलिए बेमानी होगी।क्योंकि घटना के चंद दिन बाद ही सब कुछ पुराने ढर्रे पर चलने लगेगा। क्योंकि ऐसा पहले से होता आ रहा है प्राइवेट स्कूल संचालकों की नजर में बच्चों की जान से ज्यादा मुनाफा कमाना ज्यादा प्यारा होता है। नालेज पब्लिक स्कूल के बच्चे MP47 T0360 पर बैठकर मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे स्कूल जा रहे थे। भुराली टप्पर के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। फलस्वरुप आधा दर्जन बच्चों को ईश्वर की कृपा से मामूली चोट आई। 108 वाहन घायल बच्चों की वजह ड्राइवर राहुल राजपूत को अस्पताल में भर्ती कराया। नाराज अभिभावकों ने ड्राइवर के साथ साथ झूमाझटकी कि ऐसा चालक ने बताया। हालांकि शाला प्रबंधक ने अपने बचाव के लिए तमाम दलील दी किंतु नाराज अभिभावकों ने शाला प्रबंधन के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार अभिभावको से जोर जबरदस्ती की गई। लाठी चार्ज कर चक्का जाम बंद करने का प्रयास पुलिस ने किया। इतने पर भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो तहसीलदार अलका इक्का, एसडीओपी चौहान, बीईओ अशोक यादब, जिला शिक्षा अधिकारी जे एल रघुवंशी, आरटीओ राकेश कुमारअहाँके आदि मौके पर पहुंचे। शाला प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर चक्का जाम खुलवाया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम 2 किलोमीटर तक लंबा लग गया था। टिमरनी थाना प्रभारी मनोज सिंह, रहटगांव थाना प्रभारी वीपी सिंह, करताना चौकी स्टाफ आदि मौके पर मौजूद था।


Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।