मानदेय नहीं मिला तो परीक्षा का प्रेरक करेंगे बहिष्कार

मुकेशदुबे लौहपुरुष पेपर
हरदा। जिले के जनपद पंचायत खिरकिया के प्रेरकों 25 मार्च से पहले 12 माह के लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होने की स्थिति में परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में करीब 2 दर्जन से अधिक प्रेरकों ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी को मांग पत्र देकर अवगत कराया और मानदेय दिलाने की मांग की जनपद पंचायत खिरकिया के पंचायतों में पदस्थ प्रेरक कई वर्षों से अपने दायित्वों का निर्वहन कर अनपढ़ों को साक्षर कर रहे हैं।12 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से प्रेरकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बार-बार अवगत कराया फिर भी मानदेय दिलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। 25 मार्च को पुनः नवसाक्षरों की परीक्षा है। परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। नवसाक्षरों को मेहनत कर परीक्षा के लिए तैयार भी कर लिया गया है इतने पर भी मानदेय नहीं दिलाया जा रहा है। परीक्षा से पहले मानदेय नहीं मिला तो निश्चित रुप से परीक्षा का बहिष्कार करने के लिए हम सभी प्रेरक गण मजबूर हो जाएंगे। क्या कहते हैं जवाबदार --- इस संबंध में जब हमने शाम 7:00 बजे खिरकिया ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी से जानकारी लेनी चाहिए तो उनके द्वारा कॉल अटेंड नहीं किया गया।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।