प्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस संकट में है किसानों की चिंता का ढोंग कर रही कांग्रेस। - कमल पटेल

मुकेश दुबे
हरदा। पूर्व मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में भाजपा विकास यात्रा 12वे दिन अबगांव कला,कोल्हीपुरा, खेड़ा,पहुँची.विकास यात्रा का नेतृत्व कर रहे कमल पटेल द्वारा प्रत्येक गांव में जनसभाएं की गई । कमल पटेल ने कहा कि अबगांव कला में विकास यात्रा विकास की सौगात लेकर आई है।आज 10 लाख की लागत से नव निर्मित सामुदायिक भबन का जन लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित कर रहे है।
विकास स्वयं बोलता है---
भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास को जनता खुद अनुभव कर रही है।जनता ने 60 वर्षो तक कांग्रेस का कुशासन भी देखा है। जो सरकार बिना मांगे सौगात दे ऐसी सरकार कौन नही चाहेगा इसी लिए आप सभी का समर्थन देखकर में दावे से कह सकता हु की भाजपा की सरकार शिवराज सिंग के नेतृत्व में फिर बनेगी।हरदा विधानसभा क्षेत्र में 2019 तक सबको आवास उपलव्ध कराने का में आपको विश्वास दिलाता हूं। मध्यप्रदेश में अन्नदाता किसानों ने पिछले वर्षो में उत्पादकता वृद्धि और उत्पादन बढ़ाकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया और देश की खाद्य सुरक्षा आश्वस्त की। अन्नदाता किसान सियासतदारों का मोहरा बनना कबूल नहीं करेंगे।
प्रोत्साहन राशि से किसान खुशहाल--- कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में कृषि की प्रगति के लिए किसानों को भरपूर मदद दी है। समृद्धि योजना में 1700 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया। धान और गेहूं के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 जून को लगभग 2 हजार करोड़ रूपए किसानों के खातों में जमा होंगे। उपार्जित गेहूं पर 265 रूपए प्रति क्विंटल का भुगतान दिया जा रहा है। भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत अरहर, मक्का, मूंग, उड़द पर 2500 करोड़ रूपयों का भुगतान किया जायेगा। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी 4400 रूपए, मसूर 4800 रूपए क्विंटल क्रय किए जाने का राज्य सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। प्रोत्साहन राशि के रूप में 100 रूपए क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है। पिछले वर्ष की खरीदी पर यह राशि किसानों के प्रति विशेष अनुकंपा है। राज्य सरकार की किसानों के प्रति संवेदना, उदार समर्थन से किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है। किसानों की चिंता का स्वांग कर रही कांग्रेस--- कमल पटेल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसानों को राहत के लिए भू राजस्व संहिता को विशेष डायनेमिक बनाया गया है। राज्य में प्याज पर 400 रूपए और लहसुन पर 800 रूपए का भुगतान सुनिश्चित हो गया है। कांग्रेस ने किसानों के हित में कभी इस तरह के उदार, संवेदनशील कदमों की कभी कल्पना भी नहीं की। किसानों की चिंता का स्वांग कर कांग्रेस स्वयं अपने अस्तित्व की रक्षा करना चाहते है। प्रदेश में वास्तव में किसान नहीं कांग्रेस संकट में है। किसान कांग्रेस के मुगालते में आने वाले नहीं है। उन्होंने अन्नदाता बंधुओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे कांग्रेस या अन्य किसी के बहकावे में न आए और मध्यप्रदेश को कृषि उत्पादन के क्षेत्र में विकसित करने में शक्ति और साधन केन्द्रित करें।
बकाया बिजली के बिल माफी का आश्वासन----
जनसंवाद के दौरान ग्रामवासियो द्वारा पूर्व मंत्री कमल पटेल को बकाया बिजली के बिल माफ कराने हेतु अपने बिजली बिल सौपें जिस पर पूर्व मंत्री द्वारा सभी बिल नियमानुसार माफ कराने का आश्वाशन दिया गया।यात्रा में यात्रा प्रभारी प्रहलाद पटेल,जिला उपाध्यक्ष देवी सिंग सांखला,राजा पटेल, सुरेश लाठी,राजा भाई,कमल अजमेरा,संदीप पटेल,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।