ईमानदारी कि मिसाल बनी सात वर्षीय कु आंचल।

हरदा। पैसा देखकर तो अच्छे-अच्छों के ईमान डोल जाते हैं। चंद पैसों की खातिर अपने ही अपनों से बेगाने हो जाते हैं। किंतु अभी भी इंसानियत, ईमानदारी जिंदा है जिसकी मिसाल बनी हरदा के सेंट मैरी स्कूल कक्षा तीन की छात्रा कुं आंचल पिता गौरीशंकर जो वर्तमान में सिराली में श्री साई निकेतन विद्या मंदिर में प्राचार्य का उत्तरदायित्व निभा रहे हैं। पैसो की आवश्यकता पड़ने पर कुं आंचल अपने पिता के साथ जिला अस्पताल के पास सेंट्रल इंडियन बैंक के एटीएम पर पहुंची। अंदर जाने पर ATM की ट्रे में दस हजार रुपये देखकर तुरंत अपने पापा को इस बात से अवगत कराया। उन दोनों को इस बात का एहसास हुआ कि जिसका यह पैसे हैं जब उसके मोबाइल पर मैसेज देखेगा कि एटीएम से दस हजार रुपये निकाले जा चुके हैं तो उस इंसान की हालत क्या होगी। श्री उपरित एवं बेटी द्वारा आसपास सभी जगह संबंधित व्यक्ति को खोजा गया, ना मिलने पर हरदा थाना पहुंचे एवं थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को सभी बातों से अवगत करा कर दस हजार रुपये संबंधित व्यक्ति को खोज कर उसके सौपने का अनुरोध किया। कुं आंचल की इमानदारी देखकर पुलिस वालों को बहुत खुशी हुई उन्होंने आंचल से वादा किया कि यह राशि शीघ्र ही संबंधित व्यक्ति को सौंप दी जाएगी एवं थाना प्रभारी द्वारा माता पिता एवं स्कूल प्रबंधक की भूरि-भूरि प्रशंसा की जिन्होंने इतने अच्छे संस्कार बच्चों को दिए।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।