विकास यात्रा को मिल रहा है अपार जन समर्थन
हरदा। विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में भाजपा विकास यात्रा 11वे दिन ग्राम जिजगांव,बालागांव,झुंडगांव,कुकरावद,रुनहाई कला,भाट परिएटा, पहुँची.विकास यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री कमल पटेल द्वारा प्रत्येक गांव में जनसभाएं की गई उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सभी राज्यों में हो रहा है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचल में 14 लाख 74 हजार 28 एवं शहरी क्षेत्रों में 2 लाख 45 हजार आवास स्वीकृत हुए है। उज्जवला योजना के तहत 34 लाख 1 हजार 516 गैस कनेक्शन प्रदेश की बहनों को वितरित किए गए। प्रधानमंत्री जन धन योजना के जरिए प्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक खाते खुले और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से प्रदेश के 81.15 लाख लोग लाभान्वित हुए है। श्री तिवारी ने कुशल और लोकोन्मुखी प्रशासन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के लिए दैवीय वरदान बताते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंग चौहान ने हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाए बनाकर प्रदेश की जनता को खुशहाल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों के कर्जे माफ करने की जो घोषण कर रहे है ।पर श्री राहुल गांधी को शायद यह जानकारी नहीं है कि मध्यप्रदेश में सिर्फ 0 प्रतिशत ब्याज पर किसान को कर्ज मिलता है बल्कि उसे 10 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जाता है। तो किसान कर्ज के बोझ तले कैसे दबेगा? हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को व्यापक सिंचाई सुविधाएं दी गई हैं। खाद्य बीज दिया जा रहा है उससे मध्यप्रदेश में बम्पर उत्पादन हो रहा है। जिसके आधार पर मध्यप्रदेश को 5 कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुके हैं। हम राहुल जी को बताना चाहते हैं कि इनमें से 2 पुरस्कार उनकी ही केंद्र सरकार ने ही दिए थे। इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया जनसंवाद के दौरान ग्रामवासियो द्वारा पूर्व मंत्री कमल पटेल को बकाया बिजली के बिल माफ कराने हेतु अपने बिजली बिल सौपें जिस पर पूर्व मंत्री द्वारा सभी बिल नियमानुसार माफ कराने का आश्वाशन दिया गया।यात्रा में यात्रा के जिला प्रभारी सिद्धार्थ पचौरी,यात्रा प्रभारी प्रहलाद पटेल,जिला उपाध्यक्ष देवी सिंग सांखला,गणेश मुकाती, नेकराम शर्मा,यशवन्त पटेल,संदीप पटेल,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments