राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोशल मीडिया टीम की बैठक में किया संभाग के प्रतिनिधित्व।

हरदा।सोशल मीडिया की ताकत से सभी पार्टियां ,राजनेता भलीभांति चित परिचित है।सोशल मीडिया कब किसको हीरो किसको जीरो बना दे कुछ कहा नही जा सकता।आरोप प्रत्यारोप का दौर सोशल मीडिया पर चलता रहता है,आज के वक्त में किसी की भी छवि बनाना बिगड़ना आम बात हो गई है।एक पार्टी दूसरी पार्टी के नेता की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अनेको आरोप लगाती रहती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए जबलपुर में पार्टी को जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र फूंका। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि कांग्रेस और विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक प्राचार का मुंह तोड़ जवाब देते हुए सोशल मीडिया का एक-एक प्रहरी चुनाव के मैदान में विपक्ष को धराशाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक शानदार वातावरण तैयार करते हुए बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगा और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां पर उपस्थित सभी सोशल मीडिया के जवान पार्टी को चौथी बार मध्य प्रदेश में सरकार बनाकर 2019 लोकसभा चुनाव स्थापित करने में सफल होंगे। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल संगठन के राष्ट्रीय मंत्री अनिल जैन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा संगठन नरेंद्र सिंह तोमर के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह मध्य प्रदेश के सम्मानीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय प्रदेश के संयोजक शिवराज सिंह डाबी एवं नर्मदापुरम संभाग से प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक नेमा, आईटी सेल के हरदा नगर संयोजक दीपक मालवीय, पिपरिया नगर मंडल संयोजक सुविज्ञ अग्रवाल एवं संकल्प जैन उपस्थित हुए।


Comments

Share

Popular posts from this blog

आकर्षण का केंद्र बना मकड़ाई किले का अनुपम सौंदर्य, सयानी नदी का सुप्रसिद्ध टापू बनेगा मकड़ाई का ऐतिहासिक किला:अभिजीत शाह

अतिक्रमण हटाओ,नतीजा ढाक के तीन पात- सब्जी बाजार के पास हादसे के बाद खुलेगी नगरपालिका की नींद- हरदा

ब्रजधाम कॉलोनी वासियों का आक्रोश परवान चढ़ा | कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को दिया 12 सूत्रीय शिकायत पत्र