पर्यावरण पर विचार गोष्ठी संपन्न। प्राणवायु देकर पेड़-पौधे सब पर कर रहे उपकार- रेखा विश्नोई।

हरदा। पेड़ पौधों का जीवन में कोई मोल नहीं है। प्राणवायु ऑक्सीजन देखा यह हम सब पर उपकार कर रहे हैं। इनके बदले हम सभी को ना केवल पेड़ पौधे लगाना चाहिए अपितु उनकी देखभाल एक पुत्र की तरह करना चाहिए। यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। यह सात्विक विचार गुरु जम्भ सेवा समिति की रेखा विश्नोई ने सोमवार को पर्यावरण पर आयोजित एक विचार गोष्ठी में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हमने यह संकल्प लिया है कि सभी के जन्म दिन पेड़ पौधे लगाकर मनाएंगे। किसी का भी जन्मदिन हो इस शुभ अवसर पर पेड़ पौधे भेंट करती हूं। अब तक हजारों पेड़-पौधे भेंट कर चुकी हूं। जिसमें से सैकड़ों बड़े हो चुके हैं। मिशन सौ करोड़ वृक्षमित्र के तहत गुरु जम्भ सेवा समिति द्वारा पर्यावरण के समक्ष उत्पन्न हो चुनोतियों को ध्यान में रखते हुए उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। दिनों दिन बढ़ रहे तापमान से ग्लोबल वार्मिग का खतरा मंडरा रहा है। जिससे समूचा विश्व चिंतित थे। समाज सेवी श्री साकल्ले ने कहा कि सभी को पर्यावरण के प्रति सजक सक्रिय होना चाहिए तभी मिशन 100 करोड़ पूरा होगा। पॉलिथीन बनाने, फ्रिज चलाने से तापमान बढ़ रहा है जो एक प्रमुख चुनौती बना है। राम सेतु बनाने में जो योगदान एक गिलहरी ने अदा किया गया था आज वही योगदान पर्यावरण को संवारने में रेखा बिश्नोई अदा कर रही है। राज्य महिला आयोग सदस्य विनीता मौर्य ने कहा कि महिलाओं को इस मिशन से जोड़कर पर्यावरण को सुधारने का हर संभव प्रयास करूंगी। युवा समाज सेवी प्रवीण जैसानी ने कहा कि पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। जिससे पर्यावरण प्रदूषण खतरनाक दुष्परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि पहले गांव का नाम पेड़ पौधों के नाम पर रखे जाते थे अब लोगों की नीति नियत बदलती जा रही है जो अत्यंत चिंतनीय है। इस विचार गोष्ठी में प्रीति शर्मा, सुषमा जोशी आदि ने अपने विचार रखे ।दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका प्रियंका दुबे ने गोष्टी के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। मुकेश दुबे mukeshdubeyele@gmail.com

Comments

Share