हंडिया में खाद्य अधिकारी का औचक निरीक्षण । किराना दुकानों से लिये जीरे के नमूने।

हरदा । जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी जे पी लववंशी द्रारा आज गुरुबार को हंडिया में खाद्य प्रतिष्ठानों,किराना दुकानों का औचक निरीक्षण।किया गया। निरीक्षण के दौरान दीपिका किराना, शिवानी, जय भोले होटल, धनगर किराना, दिनेश कुमार अमरसिंह किराना आदि इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थ के लेबल की जांच की गई । खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के संज्ञान में आया है कि घरेलू बाजार में बिक रहे जीरे के बीजों में नकली एवम कृत्रिम जीरा की मिलावट हो रही है । मिलावटी जीरा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । बाजार में बिक रहे इस प्रकार के जीरा की गुणवत्ता एवम शुध्दता की जांच हेतु किराना दुकान से जीरे का नमूना लेकर जांच हेतु भोपाल भेजा गया ।साथ ही ऐसे खाद्य कारोबार कर्ताओ की धड़पकड़ भी शुरू कर दी जिन्होंने लायसेंस लेने के पश्चात नवीनीकरण नही कराया तथा अपनी दुकान बिना लाइसेंस के ही चला रहे है ।श्री लववंशी ने बताया कि हाल ही में करताना की एक किराना एवम नर्मदांचल ढाबा बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाये जाने पर उनके प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जा चुके है ।


Comments

Share

Popular posts from this blog

शासन /प्रशासन और ठेेकेदार की अनदेखी हो रही उजागर। ग्रामीणों के साथ अब स्कूली बच्चों को भी होना पड़ रहा परेशान, घंटों पानी में रहे भीगते।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना गोरा खाल  झरना जिले का अनुपम प्राकतिक स्थल गुमनामी के साए में। शराबियों के लिए झरना बना मौज मस्ती का अड्डा।

बरसो बाद भी शो पीस बना ट्रामा सेंटर। जमना जैसानी फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।