4 पार्को को लेंगे गोद , स्मृति वन ,उत्सव वन होंगे नाम

हरदा। मिशन 100 करोड़ के टीम द्वारा मेजर जोशी कॉलोनी के 4 पार्को में वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली जा रही है। टीम द्वारा इन्हें उत्सव और स्मृति वन का नाम दिया जाएगा।
           मीडिया प्रभारी नैना नेमा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की मिशन 100 करोड़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिश्नोई एवं जिला अध्यक्ष रश्मि बंसल द्वारा मेजर जोशी कॉलोनी में पहुंचकर वहां के 4 पार्को में वृक्षारोपण कर उनके देखरेख की जिम्मेदारी मिशन टीम के द्वारा की जावेगी । वार्ड संपर्क के दौरान  प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा विश्नोई ने बताया की चिन्हित किए गए 4 पार्को में से एक पार्क को स्मृति वन एवं तीन पार्कों को उत्सव वन बनाया जाएगा , स्मृति वन में  पूर्वजों की याद में  वृक्षारोपण किया जाएगा वही उत्सव वन में जन्मदिन , शादी सालगिरह या अन्य उत्साहित अवसरों पर वृक्षारोपण कर उनकी देखरेख की जाएगी । जिलाध्यक्ष रश्मि बंसल द्वारा बताया गया मेजर जोशी कालोनी मे दो गार्डन की देख रेख एवं सुरक्षा का दायित्व कालोनी निवासी श्री दल्लू सिंह सोलंकी ने लिया एवं एक गार्डन का दायित्व श्री अनिल जी गुर्जर ने लिया । वही कॉलोनी की श्रीमती रागनी गौर एवम श्रीमती रमा कलम ने भी पार्को के देख रेख करने की बात कही । मिशन १०० करोड की टीम द्वारा कालोनी के संम्पर्क के दौरान सभी ने वृक्षा रोपण के कार्य की टीम की सराहना की  वही नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई एवं वार्ड वासियों ने नगर पालिका से भी इन पार्कों की देख-रेख हेतु अपेक्षा की है संपर्क के दौरान सभी मे उत्साह देखा गया श्रीमती बंसल  ने बताया कि टीम उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला के नेतृत्व मे कार्य अतिशीघ्र किया जाएगा। इस संपर्क अभियान के दौरान जिलासंरक्षक श्रीमती कमला सोनी, जिला ब्रांड एंबेसडर जिया लाल लोमारे, जिला प्रवक्ता श्रीमती पूजा तिवारी सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

Comments

Share