आंध्र प्रदेश, तेलंगाना की तर्ज पर एसपी ने शुरू की अभिनव पहल। यातायात व्यवस्था में आएगा अमूल चूल बदलाव।

हरदा। जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने एवम सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ रोकने की दिशा में आंध्र प्रदेश एवं तेलगाना की तर्ज पर अभिनव पहल की जा रही है। वहां इस तरह की पहल शुरू की गई उससे सकारात्मक परिणाम मिले। जिसको ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाइश विनम्रता से हाथ जोड़कर यातायात एवं पुलिस कर्मियों द्वारा दी जा रही है। यह पहल वाहन चालकों के दिलों दिमाग को छू रही है। शीघ्र ही इसका सकारात्मक परिणाम नजर आएगा। यह बात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने लौहपुरुष के ब्यूरो मुकेश दुबे से चर्चा के दौरान कही।
  श्री सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। हेलमेट पहनने से शरीर के सबसे संवेदनशील अंग मस्तिष्क की सुरक्षा होती है। इस लिहाज से भारतीय संस्कृति की पहचान हाथ जोड़कर विनम्रता से नमस्कार कर उन्हें सलाह दी जा रही है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभिनव पहल लोगों के दिलों दिमाग में घर कर रही है। इसको लेकर वाहन चालक आपस में चर्चा कर रहे हैं, और पुलिस अधीक्षक के इस अनोखी पहल की तारीफ कर रहे हैं। प्रदेश में हरदा पहला जिला है जहां इस प्रकार का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी सफलता के बाद अन्य जिलों में भी ऐसी पहल कर हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में सुझाव देकर उन्हें सचेत सतर्क आगाह किया जायेगा।
* जनसंवाद से जागरूकता का अलख जगा रही पुलिस।*
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल खुल गए हैं वहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर व्हाटशॉप फेसबुक सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की समझाइश दी जा रही है। गुड टच बैड टच डायल 100, 108, 1098, 1090 आदि टोल फ्री नंबरो की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी जा रही है। बैंक का कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के बारे में भी सचेत किया जा रहा है। बच्चों के माध्यम से घर-घर गांव गांव तक जागरूकता की अलख जगाई जा रही है। इससे निसंदेह निकट भविष्य में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। छेड़खानी एवं मजनुओं के खिलाफ भी कार्यवाही के लिए नए-नए तरीके अमल में लाई जा रहे हैं।

Comments

Share