जर्जर पंचायत भवन से जानमाल को खतरा, नहीं हो रही सुनवाई।
हरदा। सोनखेड़ी पंचायत भवन जर्जर होने से बारिश के दौरान उसके जमीदोस होने की संभावना बढ़ गई है। इस अप्रिय हादसे से जनधन के नुकसान की आशंका है जिसको मद्देनजर ग्राम पंचायत सोनखेडी निवासी गोवरधन गोल्या ने 26 जून को मंगलवार जनसुनवाई के दौरान जीर्ण-शीर्ण भवन को गिराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की। 24 दिन का समय व्यतीत हो गया इस संबंध में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं शुरू की गई है। जबकि जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का त्वरित निराकरण करना चाहिए। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए इसे CM हेल्पलाइन से भी जोड़ दिया गया उसके बाद भी जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का निराकरण तत्परता से नहीं किया जा रहा है। जनसुनवाई में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर गोबरधन गोल्या ने अध्यक्ष जिला पंचायत से इस संबंध में शिकायत की और बताया कि मौके पर जाकर देखा जाए तो भवन की जर्जर हालत का पता चल सकता है किंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि अधिकारी मौके पर जाकर वस्तुस्थिति को देख सुन और समझ नहीं रहे हैं जर्जर पंचायत भवन से हमें एवं परिजनों की जान को खतरा है फिर भी उसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
Comments