विधानसभा का चुनाव 2018 प्रबल दावेदारों की होड़। भाजपा से उभरा संघ का नया सितारा ।
मुकेश दुबे 9826036011
हरदा। विधानसभा चुनाव 2018 में हरदा का परिदृश्य बदलने वाला है।जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है प्रबल दावेदारों में नया चेहरा उभरकर सामने आ रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने जहां एक ओर जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर प्रत्याशियों को टिकट देने का निर्णय लिया है वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कर्मठ कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। दोनों दलों में दावेदारों की ओर से सभी दावेदार अपना अलग समीकरण पेश कर टिकट लेने एवं चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस से जहां वर्तमान विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ,जिलाअध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार का नाम उभरकर सामने आ रहा है। वहीं भाजपा से पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, नपा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, डॉक्टर बघेल और एक नया सितारा प्रमोद शर्मा का नाम सामने आ रहा है। सभी दावेदारों का अपना एक अलग चुनावी गणित है। जनता के बीच सभी अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हाईकमान में किसकी कितनी पहुंचे है और कौन टिकट लाएगा यह तो भविष्य के गर्त में है। बहरहाल सभी अपनी राजनीतिक और समाज सेवा की पृष्ठभूमि पेश कर रहे हैं ।
*हरदा विधानसभा क्षेत्र में प्रबल दावेदारों में भाजपा से एक नया नाम उभरकर सामने आ रहा है। जो करीब चार दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अपनी एक अलग अस्मरणीय पहचान बनाई है।
* जिले के हंडिया तहसील के ग्राम सुरजना निवासी प्रमोद शर्मा 8 वर्ष की उम्र से ही संघ से जुड़ गए थे। उनके पिता एक जाने-माने समाजसेवक थे। उन्होंने अपने लाडले को देश की सेवा के लिए संघ को समर्पित कर दिया। श्री शर्मा वर्तमान में गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी हैं।
*लौहपुरुष पेपर से एक चर्चा के दौरान बताया कि 6 लाख गौ माताओं को अब तक कसाइयों के चुंगल से छुड़ाया है। गायो से लदे कई ट्रकों एवं वाहनों को पकड़वाया है। राष्ट्रीय परशुराम दल के प्रदेश प्रभारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अटल सेना के महामंत्री पद पर रहते हुए दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज सेवा में समर्पित हूं।समाज सेवा के लिए जेल भी गए। तन, मन, धन, मानसा, वाचा, कर्मण्य से गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए संघर्षरत हूं। यह संघर्ष ताउम्र जारी रहेगा। श्री शर्मा ने कहा कि हरदा को जिला बनाने में अहम भूमिका निभाई। पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल के साथ ट्रेन की पटरी पर लेट कर मांग को प्रमुखता एवं दावेदारी से तत्कालीन सरकार के समक्ष रखा जिसकी बदौलत हरदा जिला बना।
*फोर व्हीलर वाहन में नहीं बैठने का लिया संकल्प* हरदा विधान सभा क्षेत्र के जनता जनार्दन को सम्मान देने के लिए फोर व्हीलर वाहन पर नहीं बैठने का संकल्प लिया है। टू व्हीलर एवं साइकल से जनता जनार्दन से संपर्क कर उनके दुख दर्द देखूंगा सुनूंगा और उनके आशीर्वाद से समस्या के समाधान की दिशा में जीवन की अंतिम सांस तक संपर्क करूंगा।
* श्री शर्मा ने 11लाख रुपए इनाम देने का दावा किया* यदि कोई हमें फोर व्हीलर वाहन पर बैठे देख लेगा तो यह इनाम उसे मिलेगा। इसके लिए हम ₹5000 के स्टांप पर नोटरी के साथ घोषणा करेंगे। ताकि जनता जनार्दन दावा कर 11 लाख रूपय ले सके। हरदा विधानसभा क्षेत्र के बाहर ही फोर व्हीलर पर बैठने का मेरा संकल्प है। बाहर जाना होगा तो मोटरसाइकिल से हंडिया व जिले की अन्य सीमा पर जाने के बाद ही उस पर बैठूंगा।
* जिले का चौथा MLA बनने का किया दावा* जिले के इतिहास का जिक्र करते हुए प्रमोद शर्मा ने बताया कि इंदौर में रहकर राजनीति और समाज सेवा करने वाले नए चेहरे को जिले की जनता ने पसंद किया है। चार दशक के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो विष्णु राजोरिया इंदौर से गए 4 पंचवर्षीय विधायक रहे, कमल पटेल इंदौर से गए तीन पंचवर्षीय तक शासन किया। वर्तमान विधायक डॉ रामकिशोर दोगने इंदौर से गए और जिले की जनता ने उन्हें पसंद किया। जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला तो इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए चौथा विधायक बनने का दर्जा हासिल कर लूंगा।
Comments