25 लाख से गुलजार हुआ नेहरू पार्क वीरान। कहीं सत्तासीन पार्टी को बदनाम करने की साजिश तो नहीं? नेहरू पार्क में रेल का आनंद लेना बना सपना।


मुकेश दुबे 9826036011
हरदा। नगर पालिका द्वारा करीब 25 लाख से अधिक की लागत से गुलजार किया गया नेहरू पार्क वीरान हो गया। जहां एक ओर बच्चों के मनोरंजन के लिए लगी रेल शोपीस बनी है वहीं दूसरी ओर झूले खंबो में लगी लाइट आदि तोड़ फोड़ दिए गए है। असामाजिक तत्वों की इस हरकत के कारण माली ने भी नेहरू पार्क कि ओर ध्यान देना बंद कर दिया है। बड़ी बड़ी गाजर घास यह बता रही है कि साफ सफाई के प्रति माली कितना संजीदा है। जहां एक ओर नगर पालिका सजाने-संवारने में लगी है वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व तोड़-फोड़ कर सारे किए कराए पर पानी फेर रहे हैं। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए इसमें डस्टबिन को भी असामाजिक तत्वों ने खूब नुकसान पहुंचाया है।अनेको डस्टबिन या तो चोरी हो गया या फिर टूट गए। ऐसे में बिना सहयोग के नगर पालिका कैसे स्वच्छ होगी और कैसे स्वच्छता में नंबर का खिताब मिलेगा। यह यक्ष प्रश्न बन गया है।
नेहरू पार्क की वीरान हालत को देखकर अभिभावक अपने बच्चों को पार्क में भेजने से कतरा रहे हैं। बड़ी-बड़ी गाजर घास में जहरीले सांप बिच्छू का डर हर समय बना रहता है। सावधानी ही सुरक्षा है यही सोचकर पार्क में जाने से मना कर रहे हैं।
* कहीं यह साजिश तो नहीं*
ठेकेदार ने भारी भरकम राशि ले ली फिर भी बच्चे रेल का लुफ्त नहीं उठा पा रहे। बच्चों के लिए रेल में बैठना उसका आनंद लेना सपना बनता जा रहा है। एक अरसा बीत गया फिर भी इस पर किसी की नजर नहीं जा रही है। कोई ना कोई वजह अवश्य है जिसके चलते शासन के पैसों को पानी की तरह बहाया पर फिर उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो निश्चित रुप से भारी भरकम राशि लेकर रेल की पटरी सुधारने वाले ठेकेदार की गर्दन पकड़ लिया जाता और दोबारा उसे सुधरा कर बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रस्तुत कर दिया जाता। इस तरह के तमाम सवाल अभिभावकों के दिलों दिमाग में उठ रहे हैं। कहीं इसके पीछे सत्तासीन पार्टी के खिलाफ साजिश तो नहीं मामला चाहे जो हो किंतु जो हालात बन रहे हैं उस के मद्देनजर इस तरह का सवाल उठना स्वभाविक है।
क्या कहते हैं जवाबदार
घास थोड़ी और बड़ी हो जाए फिर कटवा दी जाएगी।पहले व्यायाम की मशीनें जल्द खराब होगई थी। कंपनी का पेमेंट रोक दिया गया है नई मशीनें लग रही है।
सुरेंद्र जैन नगर पालिका अध्यक्ष हरदा

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।