किसी को भी ना दे खाता व एटीम संबंधित जानकारी। कुरील। ठगों से सावधान रहने की सलाह दे रही पुलिस।

हरदा। जिले में मोबाइल से ठगी की घटनाएं बढ़ गई है। अभी हाल ही में एक शिक्षक और दो व्यक्तियों से करीब एक लाख तीस हजार की ठगी की गई। जिसको ध्यान में रखते हुए हरदा पुलिस सजग सतर्क और सक्रिय हो गई। जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करके और बैंक खाताधारकों सहित आम लोगों को सचेत सावधान कर रही है। ठगी के दौरान जो हथकंडे अपनाते हैं उसके बारे में बताया और समझाया जा रहा है। सावधानी एवं सजगता से ना केवल हम स्वयं बच सकते अपितु दूसरों को इस संबंध में जानकारी देकर उन्हें बचा सकते। साइबर सेल द्वारा ऐसे ठगों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साइबर सेल को और भी प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। ताकि ठगी करने वालों को पकड़ा जा सके।
  *मोबाइल से ठगी करने वाले गिरोह का हौसला पस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ठगों से बचने की समझाइश दी जा रही है। सावधानी एवं सतर्कता बरत कर ATM कार्ड से कैसे बचें इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। सावधानी ही सुरक्षा का एकमात्र उपाय है। प्रत्येक खाता धारक को हर समय जागरूक सतर्क और सक्रिय रहना चाहिए। ताकि ठगों के मंसूबों पर पानी फिर सके।
*कुरील मैडम ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने ATM की जानकारी नहीं देनी चाहिए। अगर किसी महिला पुरुष द्वारा फोन पर बैंक मैनेजर व कर्मचारी बनकर खाते वATM की जानकारी ली जाए तो तत्काल पुलिस को शिकायत करें। बैंक कभी भी अपने खाता धारकों से ATM कार्ड खाते की जानकारी फोन पर नहीं मांगती है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति आधार कार्ड लिंक कराने या ATM बंद होने का कारण बता कर आपके बैंक खाते में एटीएम की जानकारी मांगता है तो सावधान हो जाएं और समझ जाएं कि आपके साथ फ्रॉड हो रहा है। क्योंकि बैंक के पास आपकी सारी जानकारी है। फोन पर इस संबंध में जानकारी नहीं मांगी जाती। अगर किसी व्यक्ति के साथ एटीएम फ्रॉड किया धोखा धड़ी हो जाती है। तो वह तत्काल अपने बैंक को बताएं और साइबर सेल में शिकायत करें। सावधानी से ही बैंक फ्रॉड से बचा जा सकता है।
*हरदा पुलिस इस दिशा में सदैव प्रयासरत है। जन जागरूकता के लिए जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान इस बारे में स्कूल में जाकर बच्चों को जानकारी दी जा रही है। ताकि वह घर पर जाकर इस बारे में अपने माता-पिता व अन्य को बता सके। सुरक्षा एवं बेहतर माहौल बनाने के लिए सतत निगरानी एवं मॉनिटरिंग कर रही है। ठगी की जो घटना हुई उसका पता लगाने के लिए गहन छानबीन की जा रही है। सुराग हाथ लगते ही ठगों को बेनकाब कर दिया जाएगा।

Comments

Share