राष्ट्रीय पर्व पर जनसंपर्क अधिकारी को मिला सम्मान।
मुकेश दुबे 9826036011
हरदा। कर्तव्य उत्तरदायित्व के निर्वहन में उल्लेखनीय प्रयास करने वाले जिला जनसंपर्क अधिकारी बिट्ठल महेश्वरी को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कोमल सुुदीप पटेल, जिला कलेक्टर एस विश्वनाथन एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। सिंहस्थ पर्व एवं नमामि देवी नर्मदे यात्रा में श्री माहेश्वरी ने अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्यों को करके जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले जनसंपर्क अधिकारी को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया गया।
सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। कर्तव्य व उत्तरदायित्व के निर्वहन मैं सदैव तत्पर एवं समर्पित रहने वाले विट्ठल माहेश्वरी एकमात्र ऐसे जनसंपर्क अधिकारी हैं जिनकी तारीफ प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं की है। शासन के प्रत्येक जनकल्याण कारी योजनाओं एवं सरकारी कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन में उनके अहम भूमिका रही। सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री माहेश्वरी ने जिले में अपनी एक अहम पहचान बनाई है। कर्म को पूजा मान कर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने से पीछे नहीं हटते। समाज सेवा में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
कुपोषित बेटी को गोद लिया-- आदिवासी बाहुल्य इलाके बोरी पंचायत अंतर्गत एक गरीब परिवार की 1 वर्ष की मासूम बालिका लक्ष्मी को गोद ले ना केवल उसका इलाज करवाया अपितु उसे बेहतर सुविधा प्रदान कर उसे नई पहचान दे दी। अब बालिका पूरी तरह से स्वास्थ्य है। और स्कूल में एक मेधावी छात्रा के रूप में पढ़कर अपने भविष्य को स्मरणीय और सार्थक बनाने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई कुपोषित बालिका के गोद लेने की पहल को पहले आत्मसात कर एक बालिका को गोद लिया और दूसरों को प्रेरित करके इस पुनीत कार्य को करवाया। श्री माहेश्वरी के प्रयास से कई कुपोषितों की दशा एवं दिशा बदल गई।
Comments