पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ की यात्रा को यादगार बनाने की तैयारी। जन जागरण यात्रा को सफल बनाने जी जान से जुड़े कांग्रेसी।

मुकेश दुबे 9826036011
हरदा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की जड़ को मजबूत करने प्रदेशाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ सोमवार को जन जागरण यात्रा में शामिल होने वीर तेजाजी चौक नेहरु स्टेडियम के पास हरदा आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की गई है। जहां एक ओर शहर को आकर्षक बैनर पोस्टर होल्डिंग से सजा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर तैयारी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सभी कांग्रेसी एकजुट होकर जन जागरण यात्रा को सफल बनाने में जी जान से जुटे हैं। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को बेनकाब करके पोल खोली जाएगी।
*यह जन जागरण यात्रा किसान एवं जन विरोधी 15 बिंदुओं को लेकर की जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में जहां एक ओर स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है। वहीं दूसरी ओर जिले के सभी ब्लॉकों में दौरा करके किसानों एवं कांग्रेसियों को संगठित किया गया है। सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
* युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जयसवाल भी अपने युवा विंग के साथ कांग्रेसियों में जोश पैदा कर रहे हैं। श्री जयसवाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्वहारा वर्ग के निर्विवाद नेता है। उनकी छवि साफ़ सुथरी है। उन्हीं के नेतृत्व में 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा जा रहा है। अब तक जहां भी उनकी सभा हुई वहां अपार जन समुदाय का समर्थन मिला है। पूरी उम्मीद है कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार काबिज होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे कांग्रेसी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
* किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने लिया जायजा।* मध्यप्रदेश किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने चल रही तैयारियों का जायजा लिया और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पौनी नजर रखे हुए हैं। हर गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। बैठक लेकर कांग्रेसियों में जोश पैदा कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुखदेव रामनारायण जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, विधायक डॉ आर के दोगने, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, रवि शंकर शर्मा मोहन बिश्नोई आदित्य गॉर्गव समेत सभी दिग्गज एवं कर्मठ कार्यकर्ता जन जागरण यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। रिकॉर्ड भीड़ इकट्ठी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
*स्वागत की तैयारी देखकर अन्य पार्टियों के होश उड़े।* कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के हरदा आगमन पर स्वागत की तैयारी देख अन्य पार्टियों के होश उड़ गए हैं। पहली बार इतना उत्साह उमंग देखने को मिल रहा है। कांग्रेसियों को किसानों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। किसानो का काफी तादाद में इकट्ठा होने का अनुमान है। पूरे घटनाक्रम में अन्य पार्टी की नींद उड़ गई है। विधानसभा चुनाव 2018 का परिदृश्य बदलने वाला है। जिस तरह से जिले में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है उसके मद्देनजर ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। किसान गरीब मजदूर अल्पसंख्यक अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति के लोगों के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अन्याय किया जा रहा है इसी अन्याय का विरोध कर सरकार की पोल खोलने के लिए प्रदेश भर में जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।