धिक्कार यात्रा से भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब करेगी कांग्रेस। किसान श्रमिको को हक दिलाने 50 किलोमीटर की पदयात्रा करेगी कांग्रेस।
मुकेश दुबे 9826036011
हरदा/ भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की तोड़ में कांग्रेस ने धिक्कार यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। धिक्कार यात्रा निकालकर कांग्रेस भाजपा के किसान विरोधी रवैया को ना केवल बेनकाब करेगी अपितु अन्नदाता को वाजिब हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। धिक्कार यात्रा की रणनीति तय हो चुकी है। *जिला किसान कांग्रेस एवं असंगठित कामगार कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में मगरधा के समीप आदिवासी बाहुल्य ग्राम झिरी से धिक्कार यात्रा गुरुवार 6 दिसंबर को शुरू होगी। पदयात्रा कर कांग्रेसी जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेंगे और किसानों एवं मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय एक मांग पत्र सौंपेंगे।
*जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने बताया कि खरीफ फसल 2017 की बीमा राशि विसंगतिपूर्ण है उसे दुरुस्त किया जाए। प्रीमियम से कम बीमा राशि दी गई है। बीमा राशि से कई गांव के किसान आज भी वंचित है ।बीमा नहीं मिलने एवं बीमा कम मिलने के कारणों की जांच कर दोषी अधिकारियों ,कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण हितग्राहियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। ग्रामीणों को एक लाख में तीस हजार और शहरों को दो लाख पचास हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि ग्रामीण हितग्राहियों को शहर से मटेरियल ले जाना पड़ता है। भाड़ा अधिक लगता है इतने पर भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है इसे दूर किया जाए। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत जहां मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा वहीं मजदूरी के लिए दर दर की ठोकर खाना उनकी मजबूरी बन गई है। समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी का भुगतान किया जाए। खरीदी का सो रुपए बोनस दिया जाए। मूंग खरीदी का आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जाए।जिला सहकारी बैंक, सहकारी समितियों से किसानों को नगद ऋण उपलब्ध कराया जाए। अघोषित बिजली कटौती रोका जाए। पेट्रोल एवं डीजल पर टैक्स कम किए जाएं। इन मुद्दों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। शनिवार को इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है। विकास यात्रा के दौरान भी ज्ञापन देकर भाजपा सरकार के किसान हितेषी चेहरे को जगजाहिर किया जाएगा ।
*मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहन बिश्नोई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, विकास यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए जी जान से जुट चुके हैं। और किसानों, मजदूरों को और संगठित कर रहे हैं। काले झंडे दिखाकर जनआशीर्वाद यात्रा का विरोध भी किया जाएगा।
Comments