भाजपा जिलाध्यक्ष के छोटे भाई ने थामा कांग्रेस का हाथ , भतीजा- चाचा पर पड़ रहा भारी..


मुकेश दुबे
हरदा की राजनीतिक गलियारों में शुरू से ही अभिजीत शाह चर्चा का केंद्र बने हुए हैं वहीं अभिजीत शाह के नेतृत्व मे उनके किसानों के प्रति प्रेम झुझारूपन और कार्य से प्रभावित हो कर  हरदा भाजपा के जिला अध्यक्ष के सगे छोटे भाई पप्पू पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर सत्ता के गलियारों में बीजेपी की धड़कनें तेज कर दी l क्योंकि टिमरनी विधानसभा से चाचा के सामने खुद भतीजा राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आगे चल रहे हैं l टिमरनी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी संजय शाह विजयी होते आए हैं और कांग्रेस उन्हीं के अपोजिट संजय शाह के भतीजे युवराज अभिजीत शाह को उतारा है अभी तक युवराज के कार्यों को देखते हुए वह चाचा संजय शाह पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं l

इस मौके पर जयकिशन बुचा जी लक्ष्मण सिंह गुर्जर (प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर महासभा),आंनद सिंह पटेल ,हुकमचन्द भायरे ,दुर्गा दस सोनेर  ,मथुरा प्रसाद बाँके  ,ठाकुर लाल सोलंकी ,किशन सोमानी  ,राधेश्याम सुरमा , माखन नामदेव  ,हरिओम मालवीय  ,रामदास पटेल ,पूनमचंद भायरे , ओमकार प्रसाद  ,नन्द किशोर बांके  , हरिशंकर पटेल ,पृथ्वी सिंह पटेल , शब्बीर खान  एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौजूद थी। इस मौके पर अभिजीत शाह ने कहा की मैं चुनाव नही लड़ रहा आप सब चुनाव लड़ रहे है।
   उनका व्यक्तिगत निर्णय---
बीजेपी जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा के छोटे भाई के कांग्रेस में शामिल होने की खबर की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। वही जब इस संबंध में बीजेपी जिलाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके भाई का भारतीय जनता पार्टी के किसी पद पर नही थे  कांग्रेस में शामिल होना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। मेरा और हुकुम सिंह का परिवार भी अलग निवास करता है। ना वह किसी पार्टी से है। आज तक किसी पार्टी के साथ नहीं दिखे कांग्रेस ने बौखलाकर चुनावी हथकंडा अपनाया है। ताकि मेरी छवि को धूमिल कर सके, वही कांग्रेस चुनावी दौर में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से हताश होकर मेरी छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के हथकंडा अपना रही है। लेकिन इसका मेरी और भाजपा की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ेगा । भाजपा हरदा जिले मे दोनों विधानसभा मे अपना परचम लहराएगी l

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।