आदिवासी परिवार के साथ नशे में धुत पुलिस ने दिखाई बर्बरता।

हरदा। जिले के थाना सिराली अंतर्गत आदिवासी परिवार के साथ पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मानवता इंसानियत को दरकिनार करते हुए सिराली पुलिस और हंड्रेड डायल का ड्राइवर द्वारा आदिवासी महिला पुरुष बच्चो के साथ ना केवल गाली गलौज किया गया अपितु बड़ी बेरहमी एवं निर्दयता पूर्वक मारपीट किया गया।
*** यह घटना 1जनवरी रात्रि करीब 11:30 की है। गांधी चौक हाई स्कूल के पास रहवासी आदिवासी मनोज कुमार, अमन कुमार, जय कुमार, श्रीमती लक्ष्मी बाई घर पर नए साल की पार्टी मना रहे थे। इसी बीच दो पुलिसकर्मी एवं हंड्रेड डायल कार ड्राइवर घर के पीछे से घुसे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जय कुमार को कुर्सी से घसीटकर नीचे फेंक दिया। लक्ष्मीबाई ने बीच बचाओ कर समझाने की कोशिश की तो दो पुलिसकर्मी गाली गलौज करते हुए झूम झपटी करने लगे जिसके कारण हाथ की चूड़ियां फूट गई । पत्नी को बचाने के लिए मनोज ने प्रयास किया तो दोनों पुलिसकर्मी मारपीट करने लगे।
*** पुलिस अधीक्षक और आजाक्य थाना में दिए शिकायत पत्र में आदिवासी परिवार के सभी सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी नशे में धुत थे और गाली देते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए जय कुमार को अपने साथ ले जाने लगे। पुलिस की बर्बरता को देख कर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। तब पुलिसकर्मी और ड्राइवर भयभीत होकर चले गए। 2 जनवरी को लिखित शिकायत कर पीड़ित आदिवासी परिवार ने पुलिसकर्मियों के अमानवीय व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी अजाक थाने से की है।
***क्या कहते है जवाबदार** हंड्रेड डायल भोपाल पर फोन आया था रात्रि में कुछ लोग बहुत तेज आवाज में डीजे बजा रहे हैं एवं शराब पीकर हंगामा कर रहे है। गश्त में लगा हंड्रेड डायल एवं पुलिसकर्मी गए डीजे बंद करवाया।
**उमेश सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिराली**

Comments

Share