शिक्षा में नवाचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए डॉ आर एस तिवारी।

हरदा। शैक्षिक प्रशासन में नवाचार पर राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह प्रवासी भारतीय केंद्र सभागार नई दिल्ली में 3 एवं 4 जनवरी को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। इस समारोह में जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर एस तिवारी के शिक्षा में नवाचार एवं शिक्षा में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉक्टर तिवारी ने अपने कार्यकाल में सरकारी स्कूलों की दिशा एवं दशा में आमूलचूल परिवर्तन के लिए एड़ी चोटी का प्रयास किया। फलस्वरूप जिले में शिक्षा की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हुई है। दक्षता उन्नयन का जिले में प्रभावी एवं बेहतरीन क्रियान्वयन हुआ। शिक्षकों एवं बच्चों की स्थिति में आशानुकूल सुधार आया है।
***ड़ॉ तिवारी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर न केवल जिले अपितु राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का गौरव एवं गरिमा को बढ़ाया है। डॉ तिवारी की कर्तव्यनिष्ठा, लगन, ईमानदारी एक मिसाल है। जिले में उन्होंने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। जो निसंदेह काबिले तारीफ है। जिले के इतिहास में पहले ऐसे डीपीसी है जिन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
**शिक्षक संघ आजाद अध्यापक अन्य शिक्षक संगठनों ने ड़ॉ तिवारी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।