स्वच्छता सर्वेक्षण में नपा को अब्बल लाने का युद्ध स्तर पर किया जा रहा प्रयास।
हरदा। नए साल में नगरपालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सीएमओ दिनेश मिश्रा द्वारा गुरुवार को नगर पालिका अमला सहित सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। आसपास के वातावरण सहित शौचालय को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। बस स्टैंड के पास स्थित सुलभ शौचालय से जहां अतिक्रमण को हटाया वही नई सब्जी मंडी के पास स्थित शौचालय के पास से अतिक्रमण हटाकर उसका दुरुपयोग करने वालों को हिदायत दी। कुछेक दुकानदार द्वारा शौचालय की बाउंड्री में सब्जी का स्टॉक रखा गया था। जिसको देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई एवं तुरंत सब्जियों का स्टॉक हटाया। इसी तरह नए बस स्टैंड में भी शौचालय की स्थिति को देखा और अतिक्रमण हटाने के साथ साथ साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
***इस संबंध में 4:30 को बैठक आयोजित कर स्वच्छता मामले में नगर पालिका को नंबर लाने का संकल्प लिया जाएगा। सार्वजनिक शौचालयों को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों के घरों के शौचालयों का निरीक्षण करके समझाइश दी जाएगी इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम का प्रभावी किया जाएगा। नगर पालिका आमला जी जान से इस कार्य में जुट जाएगा जब तक स्वच्छता मामले में उत्कृष्ट अंक नहीं हासिल हो जाता तब तक प्रयास जारी रहेगा। एड़ी चोटी का प्रयास करके नगर पालिका की गौरव एवं गरिमा को बढ़ाया जाएगा।
**जिला एवं प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अब्बल नगरपालिका का दर्जा मिले इसके हर संभव प्रयास किया जाएगा। सीएमओ श्री मिश्रा द्वारा व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार करके युद्ध स्तर पर उसका प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है।
Comments