मुकेश दुबे 9826036011 हरदा। विधानसभा चुनाव 2018 में हरदा का परिदृश्य बदलने वाला है।जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है प्रबल दावेदारों में नया चेहरा उभरकर सामने आ रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने जहां एक ओर जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर प्रत्याशियों को टिकट देने का निर्णय लिया है वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कर्मठ कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। दोनों दलों में दावेदारों की ओर से सभी दावेदार अपना अलग समीकरण पेश कर टिकट लेने एवं चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस से जहां वर्तमान विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ,जिलाअध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार का नाम उभरकर सामने आ रहा है। वहीं भाजपा से पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, नपा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, डॉक्टर बघेल और एक नया सितारा प्रमोद शर्मा का नाम सामने आ रहा है। सभी दावेदारों का अपना एक अलग चुनावी गणित है। जनता के बीच सभी अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हाईकमान में किसकी कितनी पहुंचे है और कौन टिकट लाएगा यह तो भविष्य के गर्त में है। बहरहाल सभी अपनी राजनीतिक और समाज सेवा की पृष्ठभूमि...